Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक के सबसे अमीर उम्मीदवार युसुफ शरीफ जीते या हारे?
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू की चिकपेट सीट से इस चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवार युसूफ शरीफ ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। जानिए उन्हें जीत मिल रही है या नहीं?

Karnataka election 2023 richest candidate result: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आने शुरू हो चुके हैं। कांग्रेस पार्टी स्पष्ठ बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। कर्नाटक जो कि देश के अमीर राज्यों में शुमार है, इस राज्य के विधानसभा चुनाव में इस बार कई अमीर उम्मीदवारों ने भी अपनी किस्मत अजमाई। ऐसे में ये जानना रोचक होगा कि कर्नाटक चुनाव 2023 के सबसे अमीर उम्मीदवार को जीत मिली या हार?
कर्नाटक चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवार करते थे स्क्रैप का बिजनेस
याद रहे कर्नाटक चुनाव 2023 के सबसे अमीर उम्मीदवार यूसुफ शरीफ हैं जो इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बेंगलुरू की चिकपेट सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे। स्क्रैप यानी कबाड़ का बिजनेस करने के बाद रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे 56 साल के यूसुफ शरीफ को गुजारी बाबू या स्क्रैप बाबू के नाम से जाना जाते हैं उनके पास 1, 744 करोड़ रुपये की संपत्ति है ।
भाजपा उम्मीदवार से चल रहे है पीछे
करोड़ों की संपत्ति के मालिक यूसुफ बेंगलुरू सेंट्रल की चिकपेट सीट से उम्मीदवार हैं। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी। इस बार युसूफ शरीफ के खिलाफ भाजपा ने उदय गरुडाचर को चुनाव मैदान में उतारा था। अभी तक के रूझानों में यूसुफ शरीफ भाजपा के उम्मीदवार Uday B. Garudachar चुनाव जीत चुके हैं वहीं दूसरे नंबर पर बीएसपी उम्मीदवार अरुण प्रसाद ए चुनाव परिणाम में दूसरे नंबर पर रहे। सबसे अमीर उम्मीदवार युसूफ दूसरे नंंबर पर भी अपनी जगह बना पाने में कामयाब नहीं हुए।
2028 में भाजपा ने चिकपेट सीट से जीत हासिल की थी
बात 2018 के परिणामों की अगर की जाए तो चिकपेट विधानसभा सीट से भाजपा के उदय बी गरुदाचर ने कांग्रेस उम्मीदवार आर वी देवराज को लगभग 7,934 वोटों के अंतर से हराया था।












Click it and Unblock the Notifications