Karnataka Election: रैली में जा रहे डीके शिवकुमार के हेलीकॉप्टर की चेकिंग, Video आया सामने

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। इस बीच डीके शिवकुमार को लेकर एक बार फिर से राजनीति गरमा गई है।

DK Shivakumar Helicopter check

DK Shivakumar Helicopter: कर्नाटक चुनाव में अब 20 दिन से भी कम का समय बचा है। ऐसे में पार्टी नेताओं ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। कोई हेलिकॉप्टर से तो कोई गाड़ियों से क्षेत्र का दौरा कर रहा है। इसी क्रम में आज एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दक्षिण कन्नड़ में धर्मस्थल के हेलीपैड पर पहुंचने के बाद चुनाव आयोग के अधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) द्वारा इस्तेमाल किए गए हेलीकॉप्टर की चेकिंग की। डीके शिवकुमार निजी हेलिकॉप्टर में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सवार थे।

चुनाव अधिकारियों और हेलिकॉप्टर क्रू के बीच बहस
रूटीन चेकिंग के लिए पहुंचे चुनाव अधिकारियों और हेलिकॉप्टर क्रू के बीच बहस हो गई। जांच का विरोध करते हुए पायलट ने कहा कि यह एक निजी हेलीकॉप्टर है और किसी भी जांच की अनुमति नहीं दी जाएगी।

डीके शिवकुमार ने दी प्रतिक्रिया
डीके शिवकुमार (Dk Shivakumar) ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि मुझे भगवान मंजूनाथ के प्रति असीम आस्था और प्रेम है। मैं चाहता हूं कि वह मुझे और राज्य को आशीर्वाद दें। मैं अपने परिवार के साथ यहां प्रार्थना करने आया हूं। डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं अब राजनीति के बारे में बात नहीं करूंगा। मैं यहां भगवान मंजूनाथ के आशीर्वाद के लिए आया हूं। उन्हें हेलीकॉप्टर की जांच करने दें, यह ठीक है। यह उनका कर्तव्य है।

कर्नाटक में 10 मई को मतदान, 13 को नतीजे
कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों के लिए एक ही चरण के तहत 10 मई को वोट डाले जाएंगे और 13 मई को नतीजे आएंगे। आपको बता दें कि इस समय कर्नाटक में भाजपा के पास विधानसभा की 119, कांग्रेस के पास 75 और जेडीएस के पास 28 सीटें हैं। कर्नाटक में फिलहाल बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, लेकिन कांग्रेस दावा कर रही है कि इस बार वो प्रदेश के अंदर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+