कर्नाटक चुनाव 2023: पक्षी से टकराया DK शिवकुमार का हेलीकॉप्टर, टूटा शीशा, HAL हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग

Karnataka Assembly Election 2023: चुनाव प्रचार करने जा रहे कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का हेलीकॉप्टर हादसे होने से बाल-बाल बच गया। इस दौरान हेलीकॉप्टर का शीशा टूट गया। चॉपर को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

कर्नाटक चुनाव 2023: पक्षी से टकराया DK शिवकुमार का हेलीकॉप्टर
Photo Credit:

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार के हेलीकॉप्टर मंगलवार को हादसे का शिकार होने से बच गया। हेलीकॉप्टर ने एक पक्षी को टक्कर मार दी। हेलीकॉप्टर का शीशा टूट गया। गनीमत है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे में उसके कैमरे मैन को हल्की चोटें आई हैं। एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

डीके शिवकुमार हेलीकॉप्टर से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रैली को संबोधित करने मुलाबागिलु जा रहे थे। होसकोटे के पास हादसा हो गया। चील ने हेलीकॉप्टर में टक्कर मार दी। गनीमत है कि बड़ा हादसा होने से बच गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं।

Recommended Video

      Karnataka Election 2023: Kanakapura Seat पर DK Shivkumar के सामने BJP ने किसे उतारा?| वनइंडिया हिंदी

      हेलिकॉप्टर को पक्षी से टकराने के बाद बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्टर दोपहर 12 बजे जक्कुर से उड़ान भरी थी और कोलार के पास मुलबगिलु के रास्ते में था। उन्होंने कहा कि एचएएल हवाईअड्डे से 40 किलोमीटर दूर होसकोटे के निकट हवा में एक पक्षी हेलिकॉप्टर से टकरा गई, जिससे हेलीकॉप्टर का शीशा टूट गया।

      बता दें कि भाजपा के फ्री गैस सिलेंडर के ऐलान पर कांग्रेस कर्नाटक प्रदेश अध्‍यक्ष डीके शिवकुमार ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कहा था कि वे मुफ्त की चीजों पर प्रतिबंध लगाएंगे, और अब गरीब को 3 सिलेंडर देने का वादा अपने घोषणा पत्र में क्यों किया? शिवकुमार ने कहा हमने आम आदमी को ताकत दी है।

      इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कांग्रेस के चुनाव में किए गए फ्री वादों को लेकर जमकर आड़े हाथों लिया था। इसके साथ ही पीएम मोदी ने जनता से आग्रह किया था कि वो इस चुनाव में लोगों के मुफ्त चीजों के प्रलोभन में बिलकुल ना आएं।

      यह भी पढ़ें- Karnataka Elections: विधायक ने कहा - कर्नाटक में BJP लागू करेगी योगी मॉडल, भारत के विरोधियों का होगा एनकाउंटर

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+