Karnataka Elections: विधायक ने कहा - कर्नाटक में BJP लागू करेगी योगी मॉडल, भारत के विरोधियों का होगा एनकाउंटर
कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा विधायक बसवनगौड़ा पाटिल यतनाल ने दावा किया कि भाजपा की सरकार आते ही कर्नाटक में योगी मॉडल शासन लागू किया जाएगा।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा। इससे हले भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) , कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए अक्रामक चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी विधायक बसवनगौड़ा पाटिल यतनाल ने चुनावी रैली में बड़ा बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है।
बीजेपी विधायक बसवनगौड़ा ने चुनावी रैली में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम कर्नाटक में योगी मॉडल को लागू करेंगे और भारत के खिलाफ बोलने और कार्रवाई करने वालों का एनकाउंट होगा।
भाजपा विधायक ने कर्नाटक में भाजपा द्वारा योगी मॉडल से स्टाइल में शासन करने की बात बोलकर नया विवाद खड़ा कर दिया है।
कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। इस बार के चुनाव का प्रचार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप कहकर विवाद खड़ा कर दिया था।
जिसका जवाब देते हुए भाजपा के विधायक ने खड़गे के इस बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी का अनादर करते हुए विषकन्या कह डाला था। वहीं दो दिन पहले चुनावी रैली में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के विधायक बेटे प्रियांक खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नालायक बेटा कह कर भाजपा के निशाने पर आ गए थे।












Click it and Unblock the Notifications