Karnataka election 2023: कांग्रेस ने घोषणापत्र में PFI की तुलना बजरंग दल से की तो भड़के असम सीएम बिस्‍वा

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले जो घोषणा पत्र लागू किया है उसमें कांग्रेस ने बजरंग दल की तुलना पीएफआई से की और इन पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया।

asamcmbazrangdal

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को देश की सबसे पुरानी राष्‍ट्रीय कांग्रे स पार्टी ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने कर्नाटक की जनता से बड़े वादे किए गए। इसके साथ ही कांग्रेस ने इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और बजरंग दल जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखते हुए संकल्‍प लिया है।

कांग्रेस ने इन संगठनों को दुश्मनी या नफरत को बढ़ावा देने वाला बताते हुए इन पर बैन लगाने की मांग उठाई है। वहीं कांग्रेस द्वारा इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) जैसे संगठन से बजरंग दल की तुलना कर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाए जाने के संकल्‍प पर असम के मुख्‍यमंत्री हिंमत बिस्‍वा ने कांग्रेस पार्टी की जमकर फटकार लगाई है।

असम सीएम ने कांग्रेस पर लगाया ये आरोप

असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत सरमा ने कहा पीएफआई पर पहले से ही प्रतिबंध है। सिद्धारमैया सरकार ने पीएफआई के मामले वापस लिए इसलिए वे कह रहे हैं कि मुसलमानों को खुश करने के लिए वे बजरंग दल पर प्रतिबंध लगा देंगे।

उन्‍होंने कहा कांग्रेस कह रही है कि पीएफआई यह नहीं कह सकता कि हम बदला लेंगे। कांग्रेस का घोषणापत्र पीएफआई और कट्टरपंथी मुस्लिम संगठनों के घोषणापत्र जैसा दिखता है

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में जानिए क्‍या कहा है?

कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए अपने घोषणापत्र में कहा है कि हम ऐसे किसी भी संगठन पर प्रतिबंध लगाने सहित कानून के अनुसार निर्णायक कार्रवाई करेंगे। कांग्रेस ने कहा कानून और संविधान पवित्र है और बजरंग दल, पीएफआई जैसे व्यक्तियों और संगठनों द्वारा इसका उल्लंघन नहीं किया जा सकता है, चाहे बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक समुदायों के बीच दुश्मनी या नफरत को बढ़ावा दे रहा हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+