Karnataka Election 2020: बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई, पुलिस समेत कई लोग घायल, 4 गिरफ्तार
Karnataka Election 2020: कर्नाटक में बुधवार को कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच हाथापाई की घटना सामने आई। इस दौरान पुलिसकर्मी समेते कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Karnataka Election 2020: 10 मई को कर्नाटक विधानसभा का चुनाव संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल आने शुरू हो गए। एग्जिट पोल से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वहीं, बीजेपी खेमे में मायूसी दिख रही है। एग्जिट पोल में पूर्ण बहुमत मिलता देख कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। इसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है।
बता दें कि कल यानी बुधवार को मुदुशेद्दे में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई। मारपीट में कुछ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान एक पुलिस कर्मचारी भी घायल हो गया। साथ ही एक पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
मंगलुरु पुलिस आयुक्त कुलदीप कुमार आर जैन ने कहा कि इस मामले में 5 एफआईआर दर्ज की है। कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए 5 पुलिस थानों की सीमा में धारा 144 लागू कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त कुलदीप जैन ने कहा कि हमने इस सिलसिले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है और आज उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि हम इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर रहे हैं। पुनीत, निशांत कुमार, राकेश और दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से जीत का जश्न मनाने लगे हैं। साथ ही बीजेपी पर कमेंट पास कर रहे हैं।
Recommended Video

इसी को लेकर दोनों पार्टियों के बीच हाथापाई हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। वहीं एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि एग्जिट पोल में भले ही कांग्रेस को किंग बताया जा रहा है, लेकिन इसकी असली तस्वीर 13 मई को ही साफ हो पाएगी।
13 मई को वोटों की गिनती होगी। इससे पता चल पाएगा कि कौनसी पार्टी जीत रही है। किस पार्टी के पाले में विजय श्री आई।
यह भी पढ़ें- Karnataka Exit Poll 2023: किस-किस एग्जिट पोल में बन रही बीजेपी की सरकार, जानिए पूरे आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications