Karnataka Exit Poll 2023: किस-किस एग्जिट पोल में बन रही बीजेपी की सरकार, जानिए पूरे आंकड़े
Karnataka Exit Poll BJP Wins: वैसे तो ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी की कर्नाटक से विदाई तय मानी जा रही है, लेकिन कुछ नतीजे भी आए हैं, जिसमें बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करती दिखाई दे रही है।

कई महीनों से जारी कर्नाटक का चुनावी संग्राम अब थम चुका है। 224 विधानसभा सीटों पर बुधवार (10 मई) को मतदान पूरा हो गया। ऐसे में अब सबको 13 मई जिस दिन रिजल्ट आएगा उसका इंतजार है, लेकिन इससे पहले जारी ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त और बीजेपी की विदाई तय मानी जा रही है। ऐसे में जानिए उन एग्जिट पोल्स के बारे में जिसमें बीजेपी बहुमत में आती दिखाई दे रही है।
वैसे एक दो एग्जिट पोल्स को छोड़ दें तो सभी में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती दिखाई दे रही हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया, न्यूज 24-टुडेज चाणक्य, टाइम्स नाउ-ईटीजी पोल, इंडिया टीवी-सीएनएक्स पोल ने भी कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की है।
रिपब्लिक पी-एमएआरक्यू, एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल, TV9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट पोल, जी न्यूज-मैट्रिज एग्जिट पोल में भी कांग्रेस बड़ी पार्टी उभरकर सामने आई है। ऐसे में जानिए उन एग्जिट पोल्स के बारे में, जिसमें बीजेपी के सरकार में वापसी के संकेत मिले हैं।
News Nation-CGS एग्जिट पोल
न्यूज नेशन-सीजीएस ने एग्जिट पोल में बीजेपी के लिए बहुमत की भविष्यवाणी की है। आकंड़ों के अनुसार बीजेपी 114 सीटें जीतेगी, जबिक कांग्रेस 86 सीटों से साथ दूसरे नंबर पर रह सकती है। ऐसे ही जेडीएस को 21 और अन्य को 3 सीटों के साथ संतोष करना पड़ेगा।
Suvarna News-Jan Ki Baat एग्जिट पोल
सुवर्णा न्यूज-जन की बात ने एग्जिट पोल में भाजपा सरकार को दूसरी बार मौका दिया है। पोल के मुताबिक बीजेपी को 94-117 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस 91-106 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर होगी। जेडीएस को 14-24 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं 0 से 2 सीटें अन्य दलों के पास जाएंगी।
राजनीति का एग्जिट पोल
राजनीति के एग्जिट पोल के अनुसार कर्नाटक में त्रिशुंक विधानसभा बनती दिखाई पड़ रही है, हालांकि यहां 100 सीटों के साथ बीजेपी पहले नंबर पर, जबकि कांग्रेस 92 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर आने की संभावना है। वहीं जेडीएस को 31 और अन्य को 1 सीट मिल सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications