VIDEO: मंडप से सीधे EVM, सात फेरे लेते ही वोट डालने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन

बेंगलुरुः कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 222 सीटों पर आज यानि शनिवार को वोटिंग चल रही है। चुनाव में वोटर्स उत्साह से वोट डाल रहे हैं। इसकी झलक दिखी कर्नाटक के धारवाड़ जिले में, जहां दूल्हे लाविकर्जुन गमनघाटी और दुल्हन निकिता जोड़ी ने पोलिंग बूथ 191-A पर वोट डाला। दोनों ने सबको संदेश दिया कि हर किसी को अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।

दूल्हा-दुल्हन के अलावा उनके परिवार ने भी डाला वोट

दूल्हा-दुल्हन के अलावा उनके परिवार ने भी डाला वोट

वोट डालने के बाद दूल्हे ने कहा कि वोट डालना जरूरी है इसलिए वो डालने आए हैं। दूल्हा-दुल्हन के साथ उनके परिवार के दूसरे लोग भी वोट डालने आए थे। पोलिंग बूथ 191-A के बाहर लाइन लगी थी, थोड़े से इंतजार के बाद इनका नंबर आ गया और फिर दूल्हा-दुल्हन ने अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल किया।

आम लोगों ने लिया वोटिंग में हिस्सा

कर्नाटक चुनाव में इस दूल्हा-दुल्हन के अलावा आम लोगों ने भी वोट डाला। वहीं कई जानी-मानी हस्तियां को भी पोलिंग बूथ पर देखा गया। टीम इंडिया के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने भी बेंगलुरु में अपना मतदान किया। वोट करने के बाद अनिल कुंबले ने परिवार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और लोगों से वोट करने की अपील की है।

अनिल कुंबले ने भी डाला वोट

अनिल कुंबले ने भी डाला वोट

बता दें, कर्नाटक में 4.98 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इन मतदाताओं में 2.52 करोड़ से अधिक पुरुष, करीब 2.44 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। इस बार चुनावों में 200 महिला उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमां रहीं हैं। शनिवार को एक बजे तक 37 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। जनता का फैसला यानि वोटों की गिनती 15 मई को की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+