चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वायड ने हेलीपैड पर बीएस येदुरप्पा के सामनों की ली तलाशी

नई दिल्ली: चुनाव आयोग के उड़नदस्ते ने कर्नाटक में गुरुवार को शिवमोग्गा में हेलीपैड पर भाजपा नेता बीएस येदुरप्पा और केएस ईश्वरप्पा का सामानों की चेकिंग की है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब चुनाव आयोग का उड़नदस्ता बीएस येदुरप्पा के सामान की चेकिंग की है इससे पहले मंगलवार को भी हेलीपैड पर चुनाव आयोग की टीम ने बैग और अन्य सामानों की चेकिंग की थी। बता दें कि बीते दो दिनों में चुनाव आयोग ने कई बड़े नेताओं के काफिले की चेकिंग की है। हालांकि चुनाव अधिकारियों की माने तो यह रूटीन चेकिंग है ताकि चुनाव सही से सम्पन्न कराए जा सके।

Karnataka: EC checked luggage of BJP leaders BS Yeddyurappa and KS Eshwarappa at helipad

बीते हफ्ते कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के काफिले को भी चुनाव आयोग ने रोक लिया था। चुनाव आयोग की टीम ने सीएम के साथ उनके काफिले में शामिल 14 गाड़ियों की तलाशी ली। आयोग के अधिकारियों ने काफिले में शामिल गाड़ियों की डिक्की में रखे सामान को देखा। तलाशी के दौरान कुमारस्वामी भी गाड़ी में बैठे हुए थे। सीएम के काफिले में शामिल लोग चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ सहयोग करते दिखे।

विवादित बयानों को लेकर कई बड़े नेताओं पर हुई है कार्रवाई
बता दें कि लोकसभा चुनाव प्रचार में नेता वोटरों को अपनी ओर झुकाने के लिए विवादित बयान भी दे रहे हैं। आपत्तिजनकर बयानबाजी के मामले में चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर 48 घंटे का बैन लगाया। इसके साथ-साथ केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और पर चुनाव आयोग ने 48 घंटे का प्रतिबंध लगाया। उधर सपा नेता और रामपुर लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार आजम खान पर भी आयोग ने 72 घंटे तक प्रचार न करने का बैन लगाया।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक की बैंगलोर उत्तर सीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+