Karnataka crisis: कर्नाटक मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएंगे BJP और कांग्रेस

Karnataka crisis: कर्नाटक मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएंगे BJP और कांग्रेस

नई दिल्ली। कर्नाटक मामले में सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। कर्नाटक के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को पत्र लिखकर कल 1.30 बजे तक फ्लोर टेस्ट कराने पर विचार करने को कहा है। वहीं बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। बीजेपी ने कहा है कि वो माननीय अदालत से स्पीकर को फ्लोर टेस्ट करवाने की मांग करेगी। वहीं कांग्रेस का कहना है कि वो ये स्पष्टीकरण मांगेगी कि क्या पार्टी द्वारा जारी किया हुआ व्हिप 15 विधायक मानने के लिए बाध्य हैं या नहीं।

Karnataka Drama: BJP and Congress Go to Supreme court, BJP MLAs to Stage Overnight Dharna

आपको बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि 15 विधायकों को बाध्य नहीं किया जा सकता कि वो विधानसभा सत्र में भाग लें। ऐसे में कर्नाटक की जेडीएस-कांग्रेस के गठबंधन सरकार की मुश्किल बढ़ गई है। कांग्रेस अब कोर्ट से पूछना चाहती हैं कि क्या 15 विधायक व्हिप मनाने के लिए बाध्य हैं या नहीं? क्योंकि व्हिप पार्टी का है न कि स्पीकर का।

वहीं सदन में दिनभर की उठापटक देखने के बाद विधानसभा के अंदर बीजेपी विधायक मौजूद है। बीजेपी नेता येदियुरप्पा और बीजेपी विधायकों ने रात भर 'धरना' देने का फैसला किया है। उनका कहना है कि स्पीकर राज्यपाल के पत्र का जवाब दे और फ्लोर टेस्ट कराए। जबकि स्पीकर ने शुक्रवार 11 बजे तक के लिए सदन को स्थगित कर दिया। जिसकी वजह से आज विश्वास मत पर वोटिंग नहीं हो पाई। इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष और पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने कहा है कि बीजेपी के सभी विधायक आज सदन में ही सोएंगे। जब तक विश्व मत पर फैसला नहीं हो जाता हम दिन और रात सदन में ही रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+