कर्नाटक: डीके शिवकुमार का तंज- मुफ्त चीजें बंद करने का वादा करने वाली भाजपा अब 3 फ्री सिलेंडर क्यों दे रही?
डीके शिवकुमार ने कहा बीजेपी ने कहा था मुफ्त की चीजें बंद कर देंगी, लेकिन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया।

भाजपा ने सोमवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री बोम्मई, पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने बेंगुलरू में चुनावी घोषणा पत्र का ऐलान किया। जिसमें भाजपा ने तीन बड़े वादे किए हैं।
भाजपा की तीन बड़ी योजनाओं में गरीब परिवार को साल भर में तीन मुफ्त रसोई गैंस सिलेंडर दिए जाने का वादा भी किया गया है। भाजपा के इस फ्री गैस सिलेंडर के ऐलान पर कांग्रेस कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने तंज कसा है।
भाजपा के फ्री सिलेंडर के चुनावी वादे पर डीके ने कसा तंज
डीके शिवकुमार भाजपा के कर्नाटक चुनाव घोषणापत्र के बारे में बोलते हुए कहा वे पूरी तरह से विफल रहे हैं। पार्टी में दम नहीं है। भाजपा ने कहा था कि वे मुफ्त की चीजों पर प्रतिबंध लगाएंगे। और अब गरीब को 3 सिलेंडर देने का वादा अपने घोषणा पत्र में क्यों किया? शिवकुमार ने कहा हमने आम आदमी को ताकत दी है।
पीएम ने कांग्रेस की फ्री गारंटियों पर कसा था तंज
याद रहे पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के लगभग 50 हजार कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करते हुए कांग्रेस के चुनाव में किए गए फ्री वादों को लेकर जमकर आड़े हाथों लिया था। इसके साथ ही पीएम मोदी ने जनता से आग्रह किया था कि वो इस चुनाव में लोगों के मुफ्त उपहारों, फ्री गारंटियों के प्रलोभन में बिलकुल ना आएं।
भाजपा ने घोषणा पत्र में किया है ये वादा
बता दें भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) कार्डधारकों के लिए प्रतिदिन तीन मुफ्त गैस सिलेंडर और 500 एमएल दूध देने का वादा किया है। इसके साथ ही अटल आहार केंद्र हर वार्ड में सस्ती कीमत पर भोजन उपलब्ध करावाय जाएगा।
कांग्रेस ने किया है ये वादा
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है लेकिन पांच गारंटियों का ऐलान किया है। जिसमें सभी महिलाएं को सार्वजनिक परिवहन बसों में मुफ्त यात्रा कराने का ऐलान किया है। इसके अलावा सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है।
कांग्रेस ने इन पांच गारंटियों का किया है ऐलान
इसके साथ ही कांग्रेस ने अन्न भाग्य योजना के तहत बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10 किलो फ्री चावल, गृहलक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया (गृह लक्ष्मी) को 2,000 मासिक सहायता के अलावा ग्रेजुएट युवाओं के लिए हर महीने 3,000 और डिप्लोमा धारकों के लिए 1,500 रुपये देने का ऐलान किया था जिसमें दोनों 18-25 आयु सीमा रखी गई है। ये सहायता दो साल के लिए दिए जाने का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications