Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन है ये खूबसूरत लड़की, जिसकी खूबसूरती ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बीजेपी-कांग्रेस दोनों से है गहरा नाता

Aishwarya DKS Hegde: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को संपन्‍न हो चुका है। दूसरे चरण के मतदान में भाजपा के प्रति‍निधित्‍व वाले एनडीए गठबंधन और विपक्षी इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज उम्‍मीदवारों की लोकसभा सीट पर मतदान हुए।

दूसरे चरण के मतदान के दौरान कई सेलिब्रेटी और दिग्गज नेता लोकतंत्र के इस महापर्व पर अपना कीमती वोट देने पहुंचे। इस सबके बीच वोट डालने पहुंची एक खूबसूरत लड़की का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कौन है ये लड़की जिसकी खूबसूरती ने सबको मोह लिया।

Aishwarya DKS Hegde

कर्नाटक की कनकपुरा लोकसभा सीट पर वोट करने पहुंची इस खूबसूरत लड़की का बीजेपी-कांग्रेस दोनों से गहरा नाता है।

Aishwarya DKS Hegde

दरसअल, ये खूबसूरत लड़की कोई और नहीं कर्नाटक के उपमुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के फायरब्रैंड नेता डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या डीकेएस हेगड़े हैं। जो अपनी खूबसूरती ही नहीं अपने प्रभावशाली व्‍यक्तित्‍व के लिए भी जानी जाती है।

Aishwarya DKS Hegde

कांग्रेस ही नहीं भाजपा से भी है ऐश्‍वर्या का गहरा नाता
ऐश्वर्या कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष और कर्नाटक के डिप्‍टी सीएम डीके शिवकुमार की सबसे बड़ी बेटी हैं और बेंगलुरु में कैफे कॉफी डे के दिवंगत संस्थापक वीजी सिद्धार्थ के बेटे और बीजेपी नेता एसएम कृष्णा के पोते अमर्त्य हेगड़े की पत्‍नी हैं।

Aishwarya DKS Hegde

जानें क्‍या करती हैं डीके की बेटी और दामाद

ऐश्‍वर्या के पति अमर्त्य वीजी सिद्धार्थ और मालविका कृष्णा के सबसे बड़े बेटे हैं। वह पिछले साल अपने पिता की मृत्यु के बाद बिजनेस देख रहे हैं। याद रहे कैफे कॉफी डे मालिक वीजी सिद्धार्थ ने वित्तीय संकट के कारण जुलाई 2019 में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी और दो दिन बाद उनका शव मिला था। वहीं डीके की बेटी ,ऐश्वर्या अपने पिता द्वारा संचालित इंजीनियरिंग कॉलेज ग्लोबल एकेडमी टेक्नोलॉजी संभाल रही हैं।

वोट डालने पहुंची ऐश्‍वर्या ने बोली ये बात

बता दें डीके शिवकुमार की बेटी आज जब वोट करने पहुंची तो मीडिया ने उन्‍हें घेर लिया। मीडिया से बात करते हुए डिप्‍टी सीएम की बेटी ऐश्‍वर्या ने कहा चुनाव देश के भविष्‍य के बारे में हैं अगर देश बढ़ेगा, तो मैं या कोई अन्य व्यक्ति आगे बढ़ेगा।

क्‍या राजनीति में करेंगी एंट्री

मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए ऐश्‍वर्या ने कहा मेरा राजनीति में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। मैं एक शिक्षाविद् हूं और मुझे ऐसा करने में खुशी होती है। भारत को गौरवान्वित करने के लिए हर किसी को अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने की जरूरत है और मैं उस क्षेत्र में काम कर रही हूं, मुझे नहीं लगता कि मुझे राजनीति में आने की अभी कोई जरूरत है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+