कर्नाटक: अयोग्य घोषित विधायक सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार से समर्थन वापस लेने वाले तीन बागी विधायकों को स्पीकर रमेश कुमार ने गुरुवार को अयोग्य घोषित कर दिया है। अयोग्य करार दिए गए ये तीनों विधायक अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयोग्य विधायक (कांग्रेस के बागी एमएलए) रमेश जरकिहोली और महेश कुमथल्ली और निर्दलीय विधायक आर शंकर अपनी अयोग्यता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।

Karnataka Disqualified MLAs moves to Supreme Court against their disqualification

स्पीकर ने कांग्रेस के दो विधायकों और एक निर्दलीय विधायक को 2023 में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने तक अयोग्य करार दिया है। अपने फैसले में स्पीकर ने कहा कि वे अगले कुछ दिनों में बाकी 14 मामलों पर फैसला करेंगे। स्पीकर बाकी 14 विधायकों पर वे तत्काल फैसला लेने वाले नहीं हैं क्योंकि गुरुवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ कर दिया कि अगले कदम के बारे में उन्हें काफी कुछ पढ़ना पड़ेगा। सभी साक्ष्यों पर बारीकी से ध्यान देने के बाद ही वे कोई फैसला लेंगे।

फिलहाल कर्नाटक विधानसभा के संख्याबल की बात करें तो 3 विधायकों के अयोग्य घोषित होने के बाद विधानसभा में 223 विधायक रह गए। इस लिहाज से बहुमत का आंकड़ा 112 है। बीजेपी के पास फिलहाल 105 विधायक हैं। बहुमत के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए अभी 7 और विधायकों की जरूरत पड़ेगी।

बता दें कि कांग्रेस-जेडीएस के कुल 15 विधायकों ने अपनी पार्टी से बगावत कर स्पीकर को इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद 23 जुलाई को 14 महीने पुरानी कुमारस्वामी सरकार गिर गई थी। फ्लोर टेस्ट के दौरान कुमारस्वामी सरकार को 99 वोट हासिल हुए थे, जबकि विपक्ष में 105 वोट पड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+