गंदी फिल्में दिखाने के आरोपों पर भड़के कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार, कुमारस्वामी के लिए ये कह दिया

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपने सिनेमा हॉल में गंदी फिल्में दिखाने के जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी के आरोपों से इनकार किया है। शिवकुमार ने मंगलवार को दावा किया है कि अगर कुमारस्वामी की ओर से उनपर लगाए गए आरोप साबित हो जाएंगे तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

उन्होंने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री से कहा है कि वह खुद कनकपुरा विधानसभा में जाएं और वहां के लोगों से इस तरह की गतिविधियों में उनके शामिल होने के बारे में तहकीकात करके आएं।

kumaraswamy vs shivakumar

लोगों से पूछें कि क्या मैं 'ब्लू फिल्में' दिखा रहा था- डीके शिवकुमार
कर्नाटक के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कुमारस्वामी को उनपर लगाए आरोपों के लिए उन्हें 'एक कुंठित आदमी' कह दिया है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा है, 'मुझे कुमारस्वामी के लिए दया और दुख है। इतने वरिष्ठ नेता होते हुए...उन्होंने ऐसे (शिवकुमार को) आदमी को अपनी कैबिनेट (जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार) में क्यों रखा? वे मेरे चुनाव क्षेत्र में जाएं। वो कनकपुरा के लोगों से पूछें कि क्या मैं 'ब्लू फिल्में' दिखा रहा था।'

बेंगलुरु में मीडिया वालों से बात करते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कनकपुरा के लोगों ने इस साल मई में हुए विधानसभा चुनावों में मुझे 1.23 लाख वोटों के अंतर से जिताया है, जो कि कर्नाटक में 'इतिहास' बना है। वे बोले कि जेडीएस नेता पर लोग हंसेंगे।

तो मैं राजनीति छोड़ने के लिए तैयार हूं- कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री
डीके बोले, 'उन्हें (कुमारस्वामी को) जाना चाहिए और कनकपुरा के लोगों से पूछना चाहिए कि क्या शिवकुमार ने ऐसी चीजें की हैं या नहीं। अगर वे साबित कर देते हैं या कोई मुझसे कहता है कि मैंने इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियां की हैं, मैं राजनीति छोड़ने के लिए तैयार हूं।'

उन्होंने आगे कहा 'आप अपनी पार्टी (जेडीएस) के कार्यकर्ताओं से पूछ लें, मेरी पार्टी से नहीं। यह कुमारस्वामी के लिए बेहद शर्मनाक है, पूर्व सीएम होने के नाते उन्हें ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए....'

यही उनकी संस्कृति है-कुमारस्वामी
कुमारस्वामी ने हाल ही में उनपर कनकपुरा में उनके गृह क्षेत्र डोड्डालहल्ली और पास के सथानुर में उनकी ओर से चलाए जाने वाले सिनेमा टेंटों (हॉल) में 'ब्लू फिल्में' दिखाने का धंधा करने आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, 'आज राज्य के लोगों ने ऐसे लोगों को चुन लिया है और कांग्रेस ने ऐसे लोगों को सत्ता दे दी है.....यही उनकी संस्कृति है।'

उधर शिवकुमार ने अपनी सफाई में यह भी कहा कि पहले पहले कुमारस्वामी और उनके पिता पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया। उपमुख्यमंत्री का कहना है कि उनके थियेटर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया है।

उनके मुताबिक, 'यह इंदिरा जी की याद में बनाया गया। थियेटर (मालिक) मेरे नाम पर है। मैं व्यवसाय और थियेटर में शो चलाता था। वह (कुमारस्वामी) कुंठित आदमी हैं। जब उनके पिता ने मेरे खिलाफ चुनाव लड़ा, वह लोगों को बता सकते थे (कि शिवकुमार ब्लू फिल्में दिखाते हैं) या फिर जब वे हमारे खिलाफ लड़े और हार गए तो बोल सकते थे। अभी भी उनके पास मौका है, जब वे प्रचार के लिए आएं...कहिए कि आएं और वहां पर (कनकपुरा में) बोलें.....' (इनपुट-पीटीआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+