सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, विश्वासमत के लिए 15 बागी विधायक बाध्य नहीं
नई दिल्ली। कर्नाटक के 15 बागी विधायकों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विश्वासमत के लिए 15 बागी विधायक बाध्य नहीं हैं। कोर्ट ने ये भी कहा कि बागी विधायकों के इस्तीफे पर विधानसभा स्पीकर अपने विवेक से फैसला ले सकते हैं। दरअसल, इन 15 विधायकों ने कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर केआर रमेश कुमार द्वारा इस्तीफा स्वीकार ना किए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला आज के लिए सुरक्षित रख लिया था।

पढ़ें, पल-पल का अपडेट
LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications