Karnataka से कांग्रेस को एक और टेंशन! डीके और सिद्धारमैया के बाद अब इस नेता के समर्थकों ने मांगा सीएम पद
कर्नाटक सीएम पद के नाम का ऐलान करने में कांग्रेस जितनी देरी कर रही है, टेंशन बढ़ती जा रही। अब सिद्धारमैया, डीके के बाद एक और दिग्गज कांग्रेस नेता को सीएम बनाने की मांग उठ रही है।

कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस ने अभी तक मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान नहीं किया है। सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार के बाद पार्टी के एक अन्य नेता को सीएम बनाए जाने की मांग उठने लगी है। कांग्रेस नेता को सीएम बनाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्तओं और समर्थकों ने धरना भी दिया।
कांग्रेस कर्नाटक में सीएम के नाम की घोषणा से पहले गहन मंथन का दौर चल रहा है। सीएम के नाम का ऐलान करने में जितनी देर हो रही है, टेंशन बढ़ती जा रही है। कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार समेत तमाम नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस बीच अब जी परमेश्वर से समर्थकों ने उनके सीएम बनाए जाने की आवज बुलंद की है। जी परमेश्वर के सीएम पद के लिए नामित करने की मांग के साथ कर्नाटक में धरना दिया गया।
इस हफ्ते सोमवार तक कर्नाटक के सीएम का ऐलान होने की संभावना थी। कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर सीएम का फैसला छोड़ा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और दिग्गज सिद्धारमैया का नाम भले ही सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहा हो लेकिन उनके अलावा भी पांच नाम हैं, जिन पर कांग्रेस विचार कर सकती है। ये नाम हैं- एचके पाटिल, डॉक्टर जी परमेश्वर, आरवी देशपांडे, शमानुर शिवशंकरप्पा और एमबी पाटिल।
हालांकि के ये पांचों नेता अपनी बारी के इंतजार में चुप थे, लेकिन पर जी परमेश्वर को सीएम बनाने की मांग की जाने लगी है। ये स्थिति कांग्रेस के लिए टेंशन बढ़ाने वाली है। माना जा रहा है कि अगर डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच तनातनी बढ़ती है, तो पार्टी एचके पाटिल या फिर डॉ. जी परमेश्वर के नाम पर विचार कर सकती है।
Recommended Video

कौन हैं जी परमेश्वर?
जी परमेश्वर ने कोरटगेरे विधानसभा क्षेत्र से करीब 14 हजार मतों से रिकॉर्ड जीत हासिल की है। 72 वर्षीय कांग्रेस दिग्गज सीएम पद की रेस में शामिल हैं। वर्ष 2018 में भी वह कांग्रेस-जेडीएस सरकार में उपमुख्यमंत्री बने थे। जी परमेश्वर के नाम कर्नाटक कांग्रेस का सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष पद पर बने रहने का रिकॉर्ड है। वे राज्य में पार्टी का बड़ा दलित चेहरा माने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications