कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

बेंगलुरु। देश में कोरोना का तांडव जारी है, क्या आम और क्या खास सभी इसकी चपेट में हैं, कई राजनेता इसकी चपेट में आ चुके हैं, ताजा क्रम में कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार कोरोना वायरस से संक्रमित निकले हैं, उन्हें बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Recommended Video

    Coronavirus: कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार Covid-19 से संक्रमित | वनइंडिया हिंदी
     कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

    मालूम हो कि सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैंने आज कोरोना वायरस संक्रमण के टेस्ट कराया था, मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सभी सहकर्मियों और सहयोगियों से अपील करता हूं जो पिछले सप्ताह में मेरे संपर्क में आए और खुद का परीक्षण कराएं। मैं अपने करीबी संपर्कों से तुरंत सख्त क्वारंटाइन में जाने का अनुरोध करता हूं।'

    जारी है कोरोना का तांडव, देश में मरीजों का आंकड़ा 31 लाख के पार

    बता दें कि पूरे देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 31 लाख से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 60,975 नए मामले सामने आए हैं और 848 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 31,67,324 हो गई है, जिसमें 7,04,348 सक्रिय मामले, 24,04,585 ठीक मामले और 58,390 मौतें शामिल हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है कि 24 अगस्त तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3,68,27,520 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 9,25,383 सैंपल सोमवार को टेस्ट किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+