कर्नाटक में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, मंदिर भी जाएंगे

बैंगलुरूः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज यानि शनिवार से कर्नाटक में प्रचार अभ‍ियान की शुरुआत करेंगे। राहुल गांधी चार दिन की यात्रा पर कर्नाटक यात्रा पर गए हैं। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अपनी कर्नाटक यात्रा की शुरुआत बेल्लारी से करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी इस दौरान मंदिरों के दर्शन भी करेंगे। बता दें, गुजरात चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी को मंदिरों में जाते देखा गया था।

Karnataka congress president Rahul Gandhi begins darshan ahead of polls

जानकारों का कहना है कि राहुल अपनी सॉफ्ट हिंदू की छवि को बरकरार रखना चाहते हैं, इसलिए वो धार्मिक स्थानों का दौरा कर रहे हैं। राहुल गांधी 10 से 13 फरवरी तक हैदराबाद-कर्नाटक इलाके का दौरा करेंगे।

अपनी यात्रा में राहुल गांधी बेल्लारी, कोप्पल, गुलबर्गा और रायचुर जाएंगे, वहीं, राहुल गांधी आज एक सभा को भी संबोधित करेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी हुलीगम्मा मंदिर दर्शन करने जाएंगे और वहां से गवी सिद्धेश्वर मठ भी जाने का कार्यक्रम है।

बता दें, राहुल गांधी जिस मंदिर में यात्रा करने वाले हैं उस इलाके में लिंगायत समुदाय की आबादी सबसे ज्यादा है। कर्नाटक में होने वाले चुनाव में लिंगायत समुदाय के वोटों सत्ता की चाबी माने जाते हैं।

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर रखी है। कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी का स्वागत करने को तैयार हैं।

साल 2013 में अगर कांग्रेस कर्नाटक के विधानसभा चुनाव जीत पाए तो उसमें बेल्लारी का बड़ा योगदान रहा। राहुल गांधी के बेल्लारी से शुरुआत करने की खास वजह है साल 1999 में सोनिया गांधी ने अपना पहला चुनाव बेल्वारी लोकसभा से लड़ा था, ये वो सीट हैं जहां से सोनिया गांधी ने सुषमा स्वराज को हराया था।

यह भी पढ़ें- भावुक प्रेमी होते हैं पुष्य नक्षत्र में जन्मे जातक, जानिए इनकी और खूबियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+