कर्नाटक CM पद को लेकर सिद्धारमैया-शिवकुमार के बीच घमासान, कांग्रेस के पास हैं ये 3 फॉर्मूले

Karnataka Congress Political Buzz: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस आलाकमान जल्द ही इस पर बड़ा फैसला ले सकता है। पार्टी आज दिल्ली में एक अहम बैठक करने जा रही है, जिसके लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बुलाया गया है।

माना जा रहा है कि महीने के अंत तक राज्य के राजनीतिक गतिरोध को सुलझाने की कोशिश की जाएगी। इसी बीच उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को भी जल्द दिल्ली बुलाए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के सामने इस समय तीन मुख्य विकल्प रखे गए हैं, जिन पर गंभीर चर्चा चल रही है।

Karnataka Congress Political Buzz

पहला विकल्प क्‍या है?

पहले विकल्प में सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री पद पर बनाए रखने की बात है। इसके तहत लंबे समय से रुके हुए कैबिनेट विस्तार और फेरबदल को भी मंजूरी मिल सकती है। इससे सरकार और पार्टी दोनों में उनकी पकड़ मजबूत होगी। हालांकि इस स्थिति में डी.के. शिवकुमार को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। उन्हें संतुष्ट करने के लिए उनके विभागों का दायरा बढ़ाने और उनके करीबियों को अहम जिम्मेदारियां देने पर भी विचार हो रहा है।

दूसरा विकल्प क्‍या है?

दूसरे विकल्प में सिद्धारमैया को राष्ट्रीय राजनीति में लाने की चर्चा है। कांग्रेस नेतृत्व उन्हें राज्यसभा भेजकर दिल्ली में विपक्ष की बड़ी भूमिका देने पर विचार कर सकता है। ऐसे हालात में कर्नाटक की कमान किसी सर्वसम्मत चेहरे को सौंपी जा सकती है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम भी एक मजबूत विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

तीसरा विकल्प क्‍या है?

तीसरा विकल्प सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए मनाने का है, ताकि सत्ता साझेदारी के वादे के तहत डी.के. शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जा सके। हालांकि सिद्धारमैया पहले ही यह संकेत दे चुके हैं कि आलाकमान का फैसला उन्हें स्वीकार होगा।

जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में इस पूरे मामले पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। इस बीच राहुल गांधी दोनों नेताओं-सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार-से अलग-अलग बातचीत कर सकते हैं। चर्चा में कैबिनेट विस्तार, राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों जैसे अहम मुद्दे भी शामिल रहेंगे।

Karnataka CM Change? सिद्धारमैया को दिल्ली से अचानक बुलावा, डीके शिवकुमार की होगी ताजपोशी? 'पावर गेम' का सच
Karnataka CM Change? सिद्धारमैया को दिल्ली से अचानक बुलावा, डीके शिवकुमार की होगी ताजपोशी? 'पावर गेम' का सच
Haryana News: सोनीपत के बरोदा में बोले सीएम सैनी, कहा-'कांग्रेस के पास नीयत और निति नहीं'
Haryana News: सोनीपत के बरोदा में बोले सीएम सैनी, कहा-'कांग्रेस के पास नीयत और निति नहीं'
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+