'जब कोई मर्द मुझे लिपस्टिक लगाए देखे', दिल जीत रहा फ्री बस सर्विस पर ट्रोल हुईं कांग्रेस नेता लावण्या का जवाब
Lavanya Ballal Jain on Shakti Scheme: शक्ति योजना के तहत कर्नाटक में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग उन महिलाओं की आलोचना कर रहे हैं, जो बस का किराया देने में सक्षम हैं लेकिन फिर भी मुफ्त बस यात्रा कर रही हैं।
कांग्रेस नेता लावण्या बल्लाल जैन ने भी हाल ही में मुफ्त बस यात्रा की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसको लेकर कांग्रेस नेता लावण्या बल्लाल को ट्रोल किया गया। अब उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

कांग्रेस नेता लावण्या बल्लाल को लेकर लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि उन्हें 'आभूषण और लिपस्टिक' खरीदने के पैसे हैं लेकिन बस का किराया देने के लिए नहीं। अब ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लावण्या बल्लाल ने लिखा है कि उनकी लिपस्टिक ने शक्ति योजना का और ज्यादा प्रचार किया है।
कांग्रेस नेता लावण्या बल्लाल ने ट्वीट कर लिखा, ''किसी मर्द का मेरी लिपस्टिक को देखवा और उसे ट्रिगर होना ठीक है...। जब भी वे मुझे लिपस्टिक लगाए देखते हैं तो RW ट्रिगर हो जाता है। महिला विरोधी पुरुष मानते हैं कि वे तय कर सकते हैं कि मुझे खुद को कैसे प्रेजेंट करना है। मुझे एक महिला होने के नाते खुद से प्यार है, मुझे अच्छे कपड़े और मेकअप पसंद हैं।"
लावण्या बल्लाल का सपोर्ट करते हुए एक पत्रकार ने लिखा, ''क्यों लावण्या बल्लाल जैन के कपड़े और लिपस्टिक लोगों को इतना परेशान करते हैं। ये गहरा सेक्सिस्ट और बहुत चीप है। इस तरह का मजाक और कमेंट रोजमर्रा की जिंदगी में महिलाओं पर अक्सर किए जाते हैं। खासकर सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के खिलाफ। ऐसा भी हो सकता है कि डार्क लिपस्टिक लगाकर महिलाएं बेहतर महसूस करें।''
कांग्रेस नेता लावण्या बल्लाल जैन को क्यों किया गया ट्रोल?
कर्नाटक कांग्रेस नेता लावण्या बल्लाल जैन ने कुछ दिनों पहले कर्नाटक में फ्री बस यात्रा की थी। जिसके बाद उन्होंने तस्वीर शेयर कर लिखा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए शक्ति योजना शुरू की।
उनकी तस्वीर वायरल हो गई। लावण्या बल्लाल को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब वह बस का किराया दे सकती थी तो फिर क्यों फ्री में ट्रैवल किया।
एक ट्विटर यूजर ने तंज करते हुए लिखा, ''ये योजना उन लोगों के लिए है, जो गहने और लिपस्टिक का खर्च उठा सकते हैं, लेकिन बस का किराया नहीं। ये कदम सोच समझकर उठाना चाहिए...ये गलत और शर्मनाक है।''
एक यूजर ने लिखा, ''आपके एक दिन के मेकअप खर्च से आपको इस बस का मासिक पास मिल सकता था। फिर भी आपने फ्री यात्रा करना और सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ाना चुना।''
एक ट्विटर यूजर ने कहा कि ये यह बहस खत्म नहीं होने वाली है। महिलाएं बहुत गर्व से फ्री में बस यात्रा कर रही हैं। एक ट्विटर यूजर ने कहा, ''ये महिलाएं स्मार्टवॉच पहन सकती हैं, लेकिन विशेषाधिकार के नाम पर शून्य टिकट दिखाने वाली तस्वीरें शेयर कर रही हैं।''












Click it and Unblock the Notifications