Karnataka: कांग्रेस के किंगमेकर डीके शिवकुमार ने शाहरुख-सलमान की तरह किया समर्थकों का अभिवादन, VIDEO VIRAL
Congress kingmaker DK Shivakumar का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वो शाहरुख-सलमान की तरह समर्थकों का अभिवादन कर रहे।

दक्षिण भारत के अहम राज्य कर्नाटक से भी बीजेपी का पत्ता साफ हो रहा, जहां रुझानों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के पार है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता जगह-जगह पर जश्न मना रहे। इस बीच कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी खास अंदाज में नजर आए।
दरअसल जीत को देखते हुए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता डीके शिवकुमार के बेंगलुरु आवास के बाहर पहुंच गए। साथ ही वो पार्टी और शिवकुमार के समर्थन में नारे लगा रहे थे। जिस पर पीसीसी चीफ भी घर की बालकनी में आए और शाहरुख खान और सलमान खान की स्टाइल में लोगों का अभिवादन किया। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
नम हो गईं आंखें
वहीं दूसरी ओर मीडिया से बात करते हुए डीके शिवकुमार की आंखें नम हो गईं। उन्होंने कर्नाटक की जीत के लिए जनता का आभार जताया। साथ ही कांग्रेस हाईकमान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब मैं जेल गया था, तो सोनिया गांधी ने समर्थन किया था। इसके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे से वादा किया था कि वो कर्नाटक को कांग्रेस के हवाले कर देंगे।
ईडी ने किया था गिरफ्तार
आपको बता दें कि डीके शिवकुमार पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा था, जिसकी जांच ईडी ने की थी। कुछ साले पहले इसी केस में उनको मनी लॉन्ड्रिंग प्रिवेंशन एक्ट (एमएलपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उनको जमानत मिल गई थी। उन्होंने हमेशा इस केस को राजनीति से प्रेरित बताया था।
आर अशोक को हराया
वहीं दूसरी ओर डीके शिवकुमार कनकपुरा विधानसभा सीट से मैदान में उतरे थे। उनके सामने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आर अशोक थे। उन्होंने इस सीट से जीत हासिल कर ली है। इस सीट से ही वो 2008, 2013 और 2018 का चुनाव जीत चुके हैं। उनके समर्थक तो उन्हें सीएम बनाने की मांग कर रहे। हालांकि पार्टी ने साफ कर दिया है कि सोनिया गांधी ही इस संबंध में फैसला लेंगी।












Click it and Unblock the Notifications