कर्नाटक: बैठक से गैरहाजिर रहने वाले 4 विधायकों को नोटिस भेजेगी कांग्रेस

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में उठापटक का दौर लगातार जारी है। कांग्रेस अपने उन चार विधायकों को एक और नोटिस भेजने जा रही है जो विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। खबर के मुताबिक, पार्टी उन विधायकों को बुलाकर कारण पूछेगी कि वे विधायक दल की बैठक में शामिल क्यों नहीं हुए थे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने कहा कि इस नोटिस के बाद सभी चार विधायकों को आना होगा।

karnataka Congress to issue fresh notice to four party mlas

दिनेश गुंडु राव ने कहा कि अभी तक उन्होंने केवल लिखित जवाब दिया है। वे व्यक्तिगत तौर पर जवाब देने के लिए आए नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अपनी गैरमौजूदगी के बारे में उनको जवाब देना होगा। दिनेश गुंडु राव ने कहा कि विधायकों को स्पष्ट जवाब देना होगा कि महत्वपूर्ण वक्त में वे कहां थे और क्यों गए थे। उन्होंने कहा कि अगर कोई गैरमौजूद रहता है तो अलग बात है लेकिन अगर इसके पीछे कोई और कारण है कि वे एक हफ्ते तक लापता रहे तो फिर उन्हें ठोस जवाब देना होगा।

बता दें कि 18 जनवरी को पार्टी की विधायक दल की बैठक में चार विधायक शामिल नहीं हुए थे जिसके बाद उनको नोटिस भेजा गया था। कर्नाटक में लगभग एक महीने से सियासी उठापटक जारी है। कांग्रेस और जेडीएस लगातार आरोप लगा रही हैं कि बीजेपी उनके विधायकों को लालच देकर तोड़ना चाहती है। जबकि बीजेपी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए पूरे मामले को कांग्रेस-जेडीएस के बीच विवाद करार दिया था।

दो दिन पहले ही सीएम कुमारस्वामी ने एक बयान देकर हड़कंप मचा दिया था जब उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के विधायक सिद्धारमैया को सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस के नेतृत्व को इन तमाम मुद्दों को देखना होगा। मैं इन सबको संभालने के लिए सही व्यक्ति नहीं हूं। अगर ये लोग इसी तरह से करना चाहते हैं तो मैं अपनी कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार हूं। कुमारस्वामी के बयान के बाद कांग्रेस अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+