सिद्धारमैया को CM उम्मीदवार बनाने की मांग पर भड़के DK, एक्शन की चेतावनी

बेंगलुरू, जून 23: कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट दिखने लगी है। राज्य कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के विवाद को लेकर अहम बयान दिया है। विपक्षी नेता सिद्धारमैया को उम्मीदवार घोषित करने की पैरवी कर रहे विधायकों के बयानों पर शिवकुमार ने कहा कि, ऐसे बयानों पर ध्यान देने की जिम्मेदारी विपक्षी नेता की है।

Karnataka Congress chief ministerial candidate Siddaramaiah DK Shivakumar

मीडिया से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि, मुझे (सीएम पद के लिए) कोई जल्दी नहीं है। मेरा एजेंडा कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाना है। मैंने कहा है कि इसके लिए मुझे एक कदम के रूप में इस्तेमाल करें। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की दौड़ के संबंध में हमारे विधायकों के कुछ बयान भी मेरे सामने आए हैं। हमारी दौड़ भाजपा को हराने और सत्ता में आने तक सीमित होनी चाहिए। सिद्धारमैया विपक्षी दल के नेता हैं, वह इस पर गौर करेंगे। यदि विपक्षी दल के नेता ने ध्यान नहीं दिया तो पार्टी आलाकमान कार्रवाई करेगा।

डीके शिवकुमार ने कहा कि, कांग्रेस में फिलहाल कोई कुर्सी खाली नहीं है। हमारी दौड़ भाजपा को हराने और कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने की है। हमें मुद्दों को मोड़ने के बजाय भाजपा के खिलाफ लड़ने और उसे हराने की जरूरत है। हमें मिलकर काम करना है।जनता, कार्यकर्ता, नेता भाजपा को हराना चाहते हैं। बुधवार को कांग्रेस के भीतर दो गुटों के बीच चल रहे संघर्ष को पुलकेशीनगर के विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति ने एक बार फिर से उकसाया, उन्होंने सिद्धारमैया को 2023 के चुनावों में सीएम उम्मीदवार के रूप में घोषित करने की बात की थी।

विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति ने कहा कि, हमें सिद्धारमैया को तुरंत अपने सीएम उम्मीदवार के रूप में पेश करने की जरूरत है। अगर कांग्रेस ने उन्हें अपना सीएम उम्मीदवार घोषित किया, तो हमारे अगले विधानसभा चुनाव में 120 से 130 सीटें जीतने की संभावना है। वहीं सिद्धारमैया ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वह विपक्ष को बदनाम करने के लिए कांग्रेस में गुटबाजी करने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+