डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का कर्नाटक बंद आज

नई दिल्ली। कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। शिवकुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने आज प्रदेशव्यापी बंद का ऐलान किया है। वरिष्ठ कांग्रेस सनेता को ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत लगातार पांच दिन तक पूछताछ की, जिसके बाद आखिरकार ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया पार्टी के जनरल सेक्रेटरी सत्यन पुथूर ने बताया कि डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के विरोध और ईडी का बेजा इस्तेमाल के खिलाफ हमने 4 सितंबर को कर्नाटक में प्रदेशव्यापी बंद का आह्वाहन किया है।

dk

भाजपा पर कसा तंज

गिरफ्तारी के बाद डीके ने ट्वीट कर कहा कि, मैं अपने बीजेपी के मित्रों को बधाई देता हूं कि उन्होंने मुझे गिरफ्तार करने के मिशन को सफलतापूर्वक कर लिया। गिरफ्तारी के बाद डीके शिवकुमार ने ट्वीट कर कहा, 'मैं अपने बीजेपी के मित्रों को बधाई देता हूं कि उन्होंने मुझे गिरफ्तार करने के मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। मेरे खिलाफ आईटी और ईडी केस राजनीतिक रूप से प्रेरित है। मैं बीजेपी की बदले की कार्रवाई का शिकार हूं। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कनकपुरा के विधायक शिवकुमार पूछताछ के लिए चौथी बार मंगलवार को ईडी के सामने पेश हुए थे।

कार्यकर्ताओं से अपील

उन्होंने पार्टी काडर से अपील करते हुए कहा, 'मैं पार्टी काडर और समर्थकों से अपील करता हूं कि वे कतई भी निराश न हों, मैंने कुछ भी गैर-कानूनी नहीं किया है। मेरा भगवान और देश की न्यायपालिका में पूरा भरोसा है। मुझे विश्वास है कि मैं इस बदले की कार्रवाई के खिलाफ राजनीतिक और कानूनी तौर पर जीत दर्ज करूंगा। डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार की विफलताओं एवं 'आर्थिक आपातकाल' पर पर्दा डालने की कोशिश के तहत यह करवाई की गई है।

2017 में हुई थी छापेमारी

बता दें कि पिछले वर्ष ईडी ने डीके शिवकुमार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। उनके खिलाफ 2017 में आयकर विभाग ने जांच की थी और उनके पास से नई दिल्ली के ठिकानों पर 8.83 करोड़ रुपए बरामद किए गए थे, जिसका उनके पास अकाउंट नहीं था। पिछले वर्ष ईडी ने सितंबर माह में शिवकुमार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। आयकर विभाग द्वारा दायर चार्जशीट के आधार पर ही ईडी ने यह मामला दर्ज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+