कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा का कल शाम 4 बजे मद्दूर में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
S M Krishna passed away: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा का निधन हो गया है। 92 वर्षीय एमएम कृष्णा ने अंतिम सास अपने घर में ली। उनका पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर रखा गया है। कल सुबह 8 बजे तक बेंगलुरू स्थित उनके आवास पर लोग अंतिम दर्शन कर सकते हैं। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री एमएम कृष्णा के पार्थिक शरीर को मद्दूर ले जाया जाएगा और वहां पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवसेना ने बताया कि कल सुबह 8 बजे ते सभी को बेंगंलुरू में पूर्व सीएम एमएम कृष्णा के अंतिम दर्शन की अनुमति है। इसके बाद कल सुबह 8 बजे उनके पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा।

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बताया सुबह साढ़े दस बजे रामनगर उसके बाद चन्नपट्टना में लोगों को पूर्व सीएम के अंतिम दर्शन करवाने के लिए हम रुकेगे। इसके बाद पूर्व सीएम का पार्थिक शरीर लेकर मद्दूर पहुंचेंगे और दोपहर 3 बजे तक सभी को एक घंटे तक दर्शन की इजाजत दी गई है। इसके बाद पूर्व सीएम का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।
#WATCH | Bengaluru: On the demise of former Karnataka CM SM Krishna, Karnataka Dy CM DK Shivakumar, says "Till tomorrow at 8 am, everyone is allowed to pay the last respects at his residence in Bengaluru. At 8 am tomorrow, his mortal remains will be taken to Maddur, his native… pic.twitter.com/dpyPsT6ZaK
— ANI (@ANI) December 10, 2024
एसएम कृष्णा के निधन की खबर पर राजनीतिक जगत के सभी वर्गों ने शोक व्यक्त किया है। एसएम कृष्णा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री तो रह ही चुके हैं, इसके अलावा भारत के विदेश मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
पद्म विभूषण सम्मान
कांग्रेस के सदस्य के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत करने वाले पूर्व सीएम कृष्णा अपने समर्पण और सेवा के लिए जाने जाते रहेंंगे। उन्हें 2023 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
पूर्व सीएम एसएम कृष्णा का राजनीतिक करियर
- सीएम कृष्णा ने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। वे कर्नाटक विधानसभा और विधान परिषद दोनों के सदस्य थे। 1993 और 1994 के बीच उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने 1999 के राज्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलाई और उसके बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने।
- 2004 तक इस पद पर रहे, इस दौरान उन्होंने कई नीतियों को लागू किया, जिनका राज्य के विकास पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा।
- मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के बाद, कृष्णा ने 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्य किया।
- कृष्णा ने 2009 से 2012 तक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में विदेश मंत्री के रूप में भी काम किया।
कर्नाटक के पूर्व सीएम कृष्णा का स्वास्थ्य कुछ समय से खराब चल रहा था, जिसके कारण अक्टूबर में उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और फिर उनका निधन हो गया। पिछले साल सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के बावजूद, भारतीय राजनीति पर उनका प्रभाव निर्विवाद रहा। एसएम कृष्णा बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शामिल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications