'70 हजार के जूते पहनते हैं कर्नाटक के कांग्रेसी CM सिद्धारमैया'
नई दिल्ली। लाखों रुपये की घड़ी पहनने के विवादों में घिरे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर अब 70 हजार रुपये के जूते पहनने का आरोप लगा है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जनता दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष कुमारस्वामी ने सिद्धारमैया पर हमला बोलते हुए उनके द्वारा 70 हजार रुपये के जूते पहनने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा।

कुमारस्वामी ने कहा कि सिद्धारमैया एक विसालितापूर्ण जीवन वाले ढोंगी इंसान है। वो जो जूते पहनते हैं सिर्फ उसकी कीमत ही 70 हजार रुपये है। बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीते सप्ताह एक रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष को आंडबरयुक्त बताया था। साथ ही उन्होंने ग्राम कुमारस्वामी द्वारा कर्नाटक के गांवों में जाकर समय बिताने को भी पाखंड करार देते हुए कहा था कि कुमारस्वामी जहां रुकते हैं उस गांव में उनके लिए सोने के लिए बिस्तर और कमोड की अलग से व्यवस्था की जाती है।
कुमारस्वामी ने इस पर पलटवार करते हुए सिद्धारमैया को विलासिता में डूबा हुआ इंसान बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार इन दिनों राज्य में चेकपोस्ट के जरिए खूब अवैध कमाई कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन चेकपोस्टों से रोजाना 35 करोड़ के आस पास की कमाई हो रही है जिसने अबतक 1 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का शक्ल ले लिया है।


Click it and Unblock the Notifications
