मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बोले- ये चुनाव मेरी आखिरी जंग, चामुंडेश्वरी से भरूंगा पर्चा
Recommended Video

बेंगलुरुः कर्नाटक में मई के महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कर्नाटक विधानसभा के ये चुनाव मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के लिए आखिरी चुनाव होंगे, उन्होंने गुरुवार को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'मैं चामुंडेश्वरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडूंगा क्योंकि मेरा राजनीतिक पुनर्जन्म सिर्फ यहां की जनता की मदद से हुआ था निश्चित तौर पर यह मेरा आखिरी चुनाव होगा।'

बता दें, सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट से सात बार चुनाव लड़ चुके हैं, इस सीट से उन्होंने पांच बार जीत हासिल की है। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ने बीएस येदियुरप्पा को राज्य का भावी मुख्यमंत्री घोषित कर रखा है। उनकी सीधी टक्कर सिद्धारमैया से है।
भाजपा ने बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाकर एक बड़ा दांव खेला है। पिछली बार उनके मुख्यमंत्री रहते उन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे। कांग्रेस को इसका फायदा मिल सकता है।
वहीं, चुनाव से पहली नेताओं का दल बदलना भी शुरू हो गया है। गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक मलिकय्या वेंकय्या गुट्टेदार ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर कमल का हाथ थाम लिया। अफजलपुर सीट से छह बार विधायक और पूर्व मंत्री गुट्टेदार, पार्टी और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से खुश नहीं थे। उन्हें मौजूदा सरकार में मंत्री पद नहीं दिया गया था।
बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को मतदान होगा जबकि 15 मई को वोटों की गिनती होगी। कर्नाटक में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है और इस सरकार की अगुआई सिद्धारमैया कर रहे हैं। दक्षिण भारत के चारों राज्यों से गायब हो चुकी भाजपा ने कर्नाटक को जीतने के लिए अभी से पूरी तरह ताकत झोंकनी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक में अमित शाह के भाषण का भाजपा सांसद ने किया अनुवाद- मोदी देश को बर्बाद कर देंगे











Click it and Unblock the Notifications