कभी वकील रहे सिद्धारमैया ने समझा वकीलों का दर्द, लागू करेंगे अधिवक्ता सरंक्षण अधिनियम
कर्नाटक सीएम ने वकीलों से वादा किया है कि उनकी सरकार जल्द ही प्रदेश में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करेगी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया प्रदेश की कमाल संभालते ही एक्शन मूड में आ चुके हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अब राज्य के वकीलों से वादा किया है कि वो जल्द ही राज्य में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करेंगे। गुरुवार को सीएम ने आश्वाससन दिया कि उनकी सरकार अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और वो जल्द ही इस एक्ट को लागू करेगी।
वकील रहे सीएम सिद्धारमैया ने समझा वकीलों का दर्द
राजनीति में एंट्री करने से पहले कुछ समय तक वकालत कर चुके सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि कानून बिरादरी के लोग जब इस एक्ट को लागू करने की मांग करते हुए धरना दे रहे थे, तब वो विपक्ष में थे और अब जब उनकी सरकार सत्ता में आई है तो हम उनकी इस मांग को पूरा करेंगे।
चर्चा के बाद उठाया जाएगा जरूरी कदम
गुरुवार को सीएम ने कहा जब वकीलों ने अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को लागू करने की मांग करते हुए एक विरोध प्रदर्शन किया था तब मैं उस समय एक विपक्षी नेता था। मैं उनके साथ खड़ा था और उनके विरोध का समर्थन किया था अब हमारी सरकार है तो हम जरूर इस अधिनियम को लागू करेंगे। सिद्धारमैय ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार चर्चा के बाद इसे शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।
न्यायामूर्ति वीरप्पा की फेवरेल में बोली ये बात
सीएम सिद्धारमैया न्यायमूर्ति बी वीरप्पा के विदाई समारोह में ये बात कही। विदाई समारोह बेंगलुरू एडवोकेट एसोसिएशन द्वारा राज्य विधानसभा के विधान सौध के बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया था।बेंगलुरु एडवोकेट्स एसोसिएशन ने भी मुख्यमंत्री से वकीलों के लिए एक बीमा योजना शुरू करने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications