'CM सिद्धारमैया का निधन,' मेटा के ऑटो ट्रांसलेशन से मचा बवाल, अब कर्नाटक सरकार ने उठाया बड़ा कदम

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने मेटा प्लेटफॉर्म पर कन्नड़ कटेंट के गलत ऑटो (Auto) ट्रांसलेशन पर कड़ी आपत्ति जताई है और चेतावनी दी है कि ऐसे गलत अनुवाद तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर सकते हैं और यूजर्स को गुमराह कर सकते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर मुख्यमंत्री ने लिखा, मेटा प्लेटफ़ॉर्म पर कन्नड़ सामग्री का दोषपूर्ण ऑटो ट्रांसलेशन तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है और यूजर्स को गुमराह कर रहा है। आधिकारिक संचार (Official Communications) के मामले में यह विशेष रूप से खतरनाक है।

Karnataka CM Siddaramaiah

सरकार ने मेटा को लिखा औपचारिक पत्र
इस बयान के बाद मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के वी प्रभाकर ने मेटा इंडिया को एक औपचारिक पत्र भेजा है। इस पत्र में मेटा से तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की गई है।

प्रभाकर ने लिखा कि, 'कन्नड़ से अंग्रेजी में ऑटो ट्रांसलेशन कई बार पूरी तरह से गलत और भ्रामक होता है। खासकर जब मुख्यमंत्री या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान दिया जाता है। इससे जनता में गलतफहमी फैल सकती है।' उन्होंने चेतावनी दी कि बहुत से लोग यह नहीं समझ पाते कि वे जो पढ़ रहे हैं, वह मूल संदेश नहीं, बल्कि एक गलत ट्रांसलेशन है।

पत्र में मेटा से दो ठोस मांगें की गई हैं:

  • 1. जब तक ट्रांसलेशन की क्वालिटी सुधरे नहीं, तब तक कन्नड़ पोस्ट्स के लिए ऑटो ट्रांसलेशन फीचर को अस्थायी रूप से बंद किया जाए।
  • 2. ट्रांसलेशन की सटीकता (Accuracy) और संदर्भ बेहतर करने के लिए लैंग्वेज एक्सपर्ट और प्रोफेशनल ट्रांसलेटर के साथ मिलकर काम किया जाए।

मेटा की तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं
पत्र में कहा गया कि, 'हम आग्रह करते हैं कि इस मुद्दे को प्राथमिकता दी जाए और जरूरी कदम तुरंत उठाए जाएं।'इस पूरी घटना पर मेटा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

faulty translation

क्या था पूरा मामला
दरअसल, ये पूरा विवाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री ऑफिस की तरफ से की गई एक पोस्ट के बाद शुरू हुआ है। कन्नड़ में लिखी गई एक पोस्ट में सीएम सिद्दारमैया ने एक्ट्रेस बी सरोजा देवी के निधन पर दुख जताया था। लेकिन ऑटो ट्रांसलेशन में इसके अर्थ का अनर्थ हो गया। और संदेश को ट्रांसलेट करते हुए सिद्धारमैया को ही मृत बता दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+