केजरीवाल की राह चले सीएम सिद्दारमैया, 200 यूनिट कर्नाटक में बिजली की फ्री, क्या किराएदारों को भी मिलेगी?
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की तर्ज पर अब कर्नाटक की नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार ने उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की सुविधा का ऐलान किया है।

Karnataka 200 units free electricity: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने मंगलवार को राज्य के लोगों से किया गया कांग्रेस का एक और चुनावी वादा पूरा कर दिया है। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केररीवाल की राह पर चलते हुए कर्नाटक सीएम सिद्दारमैया ने प्रदेश के नागरिकों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा देने का ऐलान किया है।
किसे मिलेगी ये सुविधा?
कर्नाटक सीएम ने ऐलान किया कि कांग्रेस सरकार की गृह ज्योति योजना के तहत प्रति माह 200 यूनिट फ्री बिजली की सुविधा सभी उपभोक्ताओं को दी जाएगी। ये सुविधा किसी वर्ग विशेष नहीं बल्कि राज्य में रहने वाले सभी वर्ग के नागरिकों को दी जाएगी।
क्या किराएदारों को मिलेगी ये सुविधा
कर्नाटक मुख्यमंत्री ने सभी को 200 यूनिट फ्री बिजली की सुविधा देने का ऐलान करते हुए ये भी बताया कि इसके अतंर्गत किराएदार भी शामिल हैं। यानी जो किराए के घरों में रहते हैं उन्हें भी 200 यूनिट निशुल्क बिजली दी जाएगी।
चुनाव जीतने के बाद से ही कांग्रेस पर था ये दबाव
बता दें कांग्रेस पार्टी ने गृह ज्योति योजना के तहत 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने के वादे को पूरा करने का दबाव कांग्रेस के चुनाव जीतते ही शुरू हो गया था। कई जगहों पर मई जून में उपभोक्ताओं ने ये कहते हुए बिल देने से इनकार कर दिया था कि कांग्रेस सरकार बन चुकी है, हम 200 यूनिट बिजली का बिल नहीं जमा करेंगे। वही विपक्षी पार्टी भाजपा भी नवनिर्वाचित कर्नाटक सरकार पर फ्री बिजली का वादा ना पूरा करने को लेकर विरोध कर रही थी।
सीएम की घोषणा से पहले उठ रहे थे ये सवाल
कांग्रेस पार्टी ने गृह ज्योति योजना के तहत 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादे को लेकर ये भी स्पष्ठ नहीं था कि ये 200 यूनिट फ्री बिजली की सुविधा क्या केवल बीपीएल कार्डधारकों को दी जाएगी, या फिर जो लोग टैक्स पेयर की श्रेणी में नहीं आते हैं उन्हें कांग्रेस सरकार फ्री बिजली की सुविधा देगी। हालांकि कर्नाटक सीएम ने मंगलवार को साफ कर दिया है कि ये सुविधा सभी वर्ग के लोगों को दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications