रैली में भावुक हुए कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी, बोले- 'शायद मैं ज्यादा दिनों तक जिंदा ना रहूं'

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी अक्सर रैलियों में जब अपनी सेहत के बारे में बात करते हैं तो वे भावुक हो जाते हैं। इस कारण अक्सर उनके विरोधियों को आलोचना करने का मौका मिल जाता है। शुक्रवार को सीएम कुमारस्वामी ने मंड्या जिले के मलावली में रैली के दौरान एक भावुक भाषण देते हुए अपने स्वास्थ्य का जिक्र किया। कुमारस्वामी ने कहा, 'मैं शायद ज्यादा दिनों तक जिंदा न रहूं।'

karnataka cm kumarswamy said in emotional speech i may not live for very long

इस रैली में कुमारस्वामी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा तो वहीं, कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदुरप्पा ने तंज कसते हुए कहा कि कुमारस्वामी को भावुक भाषण नहीं देना चाहिए। कुमारस्वामी ने इजरायल दौरे का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं पिछले साल इजरायल गया था, वहां किस्मत से मेरी जान बच गई थी। मैं वादा करता हूं, जब तक जीवित हूं, सबकी सेवा करता रहूंगा। हालांकि ये नहीं बताउंगा कि इजरायल में क्या हुआ था।'

वहीं, पार्टी सूत्रों का कहना है कि कुमारस्वामी को दिल का दौरा पड़ा था जब वे पिछले साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले इजरायल गए थे। वे इसका इलाज कराने के बाद वहां से वापस लौटे थे और इसकी जानकारी उनके करीबी मित्रों और परिवार के लोगों को ही थी। दूसरी तरफ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष येदुरप्पा ने कहा कि उन्हें भावुक भाषण देने के बजाय विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+