मीडिया पर भड़के सीएम कुमारस्वामी, बोले- क्या हम आपको कार्टून कैरेक्टर लगते हैं?

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया संस्थानों पर सवाल खड़े किए। एचडी कुमारस्वामी ने समाचार चैनलों के व्यंग्य कार्यक्रमों को लेकर नाराजगी जाहिर की। चुनाव के दौरान ऐसे कार्यक्रमों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सीएम कुमारस्वामी ने कहा कि इस पर नियंत्रण के लिए कानून लाए जाने की जरूरत हैं।

karnataka cm kumaraswamy slammed media for blowing jokes about politicians

सीएम कुमारस्वामी ने कहा, 'आप (मीडिया) हमारे नाम का दुरुपयोग कर उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इसको लेकर एक कानून लाने की सोच रहा हूं। आपने हम नेताओं के बारे में क्या सोचा है? आपको लगता है कि हम बेरोजगार हैं? क्या हम आपको कार्टून कैरेक्टर लगते हैं? आपको हर चीज को मजाकिया तरीके से दिखाने का अधिकार किसने दिया?'

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार को लेकर चल रही कुछ खबरों को लेकर न्यूज चैनलों पर निशाना साधा। कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। सीएम ये भी कहा कि मीडिया की 'गैर-जिम्‍मेदाराना रिपोर्टिंग' के कारण ही उन्‍होंने करीब एक महीने से पत्रकारों से बात करना ही बंद कर दिया है।

मीडिया पर भड़के कुमारस्वामी

मीडिया पर भड़के कुमारस्वामी ने कहा कि अगर टीवी चैनलों के पास कोई ढंग की खबर ना हो तो, गलत खबर दिखाए जाने की बजाए उन्‍हें चैनल को बंद कर देना चाहिए। उन्‍होंने यह भी कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कभी उच्‍च मानदंडों का पालन किया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं रह गया है। कुमारस्वामी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे अपने पक्ष में की जाने वाली रिपोर्टिंग से नहीं, बल्कि कर्नाटक के करीब 6.6 करोड़ लोगों के भरोसे के कारण अपने पद पर बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+