किसान बने कर्नाटक के सीएम, खेतों में की धान की रोपाई, 2 महीने में सभी जिले के किसानों से मिलेंगे
बेंगलुरु। कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी एक बार फिर चर्चा में हैं। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी एक दिन के लिए किसान बने और खेत में जाकर धान की रोपाई की। कुमारस्वामी ने शनिवार को मांडया जिले में के एक गांव पहुंचे। यहां सीएम के साथ उनकी पार्टी जेडीएस के 150 कार्यकर्ता भी थे। मुख्यमंत्री के साथ मिलकर पार्टी कार्यकर्ताओं और किसानों ने धान की रोपाई की।

धान रोपने के बाद कुमारस्वामी ने किसानों के साथ ही भोजन किया और उसके बाद उनकी समस्याओं के बारे में काफी लंबी बातचीत की। कुमारस्वामी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। कुमारस्वामी ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मैं किसान का बेटा हूं। मेरे पिता एचडी देवगौड़ा और मां चनम्मा गरीब किसान परिवार में पैदा हुए। मैं किसानों का दर्द समझता हूं। आज मैंने 25 साल बाद खेतों में काम किया। जब छोटा था तब मैं खेतों में काम करता था।'
कांग्रेस के साथ मिलकर गठबंधन सरकार चला रहे कुमारस्वामी ने किसानों से वादा किया कि वह अगले दो महीने में सभी 30 जिलों के किसानों से मिलेंगे। कुमारस्वामी इस मौके पर किसानों की कर्जमाफी के फैसले का जिक्र करना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि खेती आसान काम नहीं है, इसलिए उन्होंने 40 हजार करोड़ की कर्जमाफी का फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications