विश्वासमत हासिल करने के अगले दिन ही कुमारस्वामी की मंत्रालयों को लेकर कांग्रेस से खटपट!
बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा है कि उनकी सरकार में सहयोगी कांग्रेस से मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर कुछ टकराव हैं। कुमारस्वामी ने कहा कि कुछ मामलों पर बात साफ नहीं हो पाई है लेकिन इसमें कोई परेशानी जैसा नहीं है और जल्दी ही इसे खत्म कर लिया जाएगा। कुमारस्वामी ने मंत्रालयों के बंटवारें को लेकर सवाल पर ये कहा। कुमारस्वामी के इस बयान के बाद चर्चा है कि क्या जेडीएस और कांग्रेस में मंत्रालयों को लेकर टकराव गंभीर हो गया है।

इससे पहले बताया गया था कि मुख्यमंत्री समेत राज्य में 36 मंत्री होंगे, जिसमें 22 कांग्रेस के और 11 जेडीएस के होंगे। स्पीकर कांग्रेस का चुना गया है। शुक्रवार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी नेकांग्रेस के नेताओं से मंत्रिमंडल को लेकर भी बैठक भी की थी।
कर्नाटक विधानसभा में शुक्रवार को हुए फ्लोर टेस्ट में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने विधानसभा में ध्वनिमत से विश्वासमत हासिल किया। फ्लोर टेस्ट में कुमारस्वामी के पक्ष में कुल 117 वोट पड़े। वहीं फ्लोर टेस्ट का बीजेपी ने बायकॉट कर दिया। इससे पहले येदुरप्पा सरकार ने सदन में बहुमत साबित करने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद जेडीएस और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई और एचडी कुमारस्वामी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।
-
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह












Click it and Unblock the Notifications