कर्नाटक सीएम बीएस येदियुरप्पा का इस्तीफा, सरकार के दो साल पूरे होने पर छोड़ा पद

कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा का सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान

बेंगलुरू, 26 जुलाई: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। येदियुरप्पा ने आज राजभवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलकर उनको अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राज्यपाल ने नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने तक येदियुरप्पा को केयरटेकर सीएम बने रहने को कहा है।

Recommended Video

    Karnataka: मुख्यमंत्री BS Yediyurappa ने दिया Resign, जानें अब कौन संभालेगा कमान ? | वनइंडिया हिंदी
    karnataka

    सोमवार को येदियुरप्पा सरकार के दो साल पूरे हुए हैं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में येदियुरप्पा ने अपने दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बताने के बाद कहा कि मैंने इस्तीफा देने का फैसला लिया है। विधानसभा में अपनी सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर बोलते हुए येदियुरप्पा इस्तीफे की बात पर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि ये दो साल कोरोना के चलते किसी अग्निपरीक्षा की तरह से थे लेकिन हमने मेहनत से काम किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने उनको केंद्र में मंत्री बनने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने तब भी कर्नाटक की सेवा को प्राथमिकता दी थी और आज भी वो कर्नाटक की सेवा में लगे हैं। येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अब सभी की निगाहें लगी हैं।

    कर्नाटक में बड़े लिंगायत नेता के तौर पर पहचान रखने वाले 78 साल के बीएस येदियुरप्पा 16 जुलाई को दिल्ली पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। इन मुलाकातों के बाद से ही ये येदियुरप्पा के इस्तीफे की अटकले थीं।

    हालांकि येदियुरप्पा लगातार ये कह रहे थे कि दिल्ली में उनकी इस्तीफे को लेकर कोई बात नहीं हुई है। रविवार शाम को भी उन्होंने कहा था कि आलाकमान ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर सोमवार को कार्यक्रम है। यहां मैं उन दो साल की उपलब्धियों के बारे में बताऊंगा। उसके बाद आपको आगे की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद आज उन्होंने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने कड़ी मेहनत कर 2023 में कर्नाटक में भाजपा को सत्ता में वापस लाने की बात भी कही है।

    बता दें कि 2019 में कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार के कई विधायकों के इस्तीफा देकर भाजपा में आ जाने के बाद ये सरकार गिर गई थी। इसके बाद बीजेपी ने सरकार बनाई थी और बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बने थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+