'बेस्ट ट्रीटमेंट', हेलीकॉप्टर क्रैश के सर्वाइवर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को देखने पहुंचे कर्नाटक CM

बेंगलुरु, 10 दिसम्बर। सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर क्रैश के इकलौते सर्वाइवर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को एयरलिफ्ट कर बेंगलुरु लाया गया है जहां पर कमांड अस्पताल में स्पेशल डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। शुक्रवार को कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई वरुण सिंह का हाल जानने कमांड अस्पताल पहुंचे।

Varun Singh

सीएम बोम्मई ने बताया कि तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर क्रैश के सर्वाइवर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का हाल लिया। उन्हें स्पेशल डॉक्टरों की टीम से बेस्ट मेडिकल ट्रीटमेंट मिल रहा है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

खुशी मनाने वाले ट्वीट पर होगा एक्शन
वहीं सीएम बोम्मई ने जनरल बिपिन रावत के असामयिक निधन पर कुछ लोगों के खुशी मनाने वाले ट्वीट को लेकर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए एक्शन लेने की बात कही है। कर्नाटक सीएम ने कहा कुछ कुंठित मानसिकता वाले लोगों ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की मौत पर अर्यादित और खुशी मनाने वाले ट्वीट किए हैं। पुलिस चीफ को ऐसे तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है।"

हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गए जनरल बिपिन रावत
8 दिसम्बर को सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधूलिका रावत समेत 14 लोगों को ले जा रहा भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर एमआई-17 वीएम तमिलनाडु के कुन्नूर जिले में क्रैश हो गया था। इस हादसे में जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक जनरल रावत नीलगिरि में स्थिति वेलिंग्टन कॉलेज में एक कार्यक्रम में कैडेट को संबोधित करने वाले थे। उनके हेलीकॉप्टर ने तमिलनाडु के सुलूर एयरबेस से 11.48 मिनट पर उड़ान भरी थी। 12.08 मिनट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। स्थानीय लोगों ने हेलीकॉप्टर को क्रैश होते देखा जिसके बाद इसकी सूचना मिलने पर बचाव टीम वहां पर पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक क्रैश साइट से जब जनरल रावत को निकाला गया तब वे जिंदा थे। रेस्क्यू टीम जनरल रावत को लेकर अस्पताल के लिए चली लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+