'कांग्रेस गंदी राजनीति का प्रवेश द्वार है' दिनेश गुंडू राव के बयान पर कर्नाटक सीएम बोम्‍मई का पलटवार

'कांग्रेस गंदी राजनीति का प्रवेश द्वार है' दिनेश गुंडू राव के बयान पर कर्नाटक सीएम बोम्‍मई का पलटवार

karnatkacm

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच लड़ाई तेज हो गई है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव के आरोप के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। कर्नाटक सीएम ने कहा कांग्रेस राजनीतिक रूप से दिवालिया हो चुकी है। कांग्रेस गंदी राजनीति का प्रवेश द्वार है।

भाजपा के खिलाफ पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष दिनेश गुंडु राव की टिप्पणी का जवाब देते हुए बोम्‍मई ने ये बात कही। बोम्मई ने कहा 'कांग्रेस राजनीतिक रूप से दिवालिया हो चुकी है। दिनेश अच्छी तरह जानते हैं कि उनकी पार्टी में किस तरह के लोग हैं। मैं उनके स्तर तक नहीं गिरूंगा। कांग्रेस गंदी राजनीति का प्रवेश द्वार है। पहले उन्हें अपना घर ठीक करने दो।

गौरतलब है कि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने आरोप लगाया था कि केएस मंजूनाथ उर्फ ​​​​'सैंट्रो' रवि, जिसकी कथित रूप से आपराधिक पृष्ठभूमि है वो भाजपा कार्यकर्ता था। बसवराज बोम्मई ने कहा कि यह सत्यापित करने के निर्देश दिए गए थे कि रवि भाजपा कार्यकर्ता थे या नहीं।

दिनेश गुंडू राव ने ट्वीट करते हुए लिखा ''सैंट्रो रवि ने खुद दावा किया कि वह बीजेपी कार्यकर्ता हैं। ऐसे लोग सिर्फ बीजेपी में ही हो सकते हैं। भाजपा धोखेबाज, लालची, रिश्वतखोर और यौन शिकारियों से भरी पड़ी है। पाखंडी भाजपा नेताओं को संस्कृति, रीति-रिवाजों और विचारों के बारे में बात करने का क्या नैतिक अधिकार है?

Recommended Video

    Panchamasali Lingayat Reservation की आंच तेज, Karnataka में BJP की टेंशन क्यों बढ़ी | वनइंडिया हिंदी

    बता दें 'सैंट्रो' रवि यौन तस्करी, बलात्कार और अत्याचार का अरोपी है।विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि वह कर्नाटक सरकार के कई मंत्रियों का करीबी था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+