Karnataka Chunav: कांग्रेस को मिला बहुमत तो कौन होगा सीएम पद का दावेदार, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर दिया स्पष्ट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने साफर कर दिया है कि उनकी पार्टी की सरकार में मुख्‍यमंत्री कौन होगा?

karnataka chunav

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। 10 मई को वेाटिंग होगी और 13 मई को वोटों की गिनती के बाद कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होगा। इस बार के चुनाव में प्रमुख मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और जेडी (एस) के बीच माना जा रहा है। चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद जहां एक ओर भाजपा बहुमत की सरकार बनाकर सत्‍ता में वापसी करने का दावा कर रही है वहीं कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले अपनी जीत के लिए आश्वस्त नजर आ रही है।

बुधवार को भारत के चुनाव आयोग द्वारा कर्नाटक चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिार्जुन खड़गे ने दावा करते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ही बहुमत की सरकार बनाएगी। कांग्रेस पार्टी की सरकार अगर कर्नाटक में बनती है तो उनकी सरकार में मुख्‍यमंत्री कौन होगा? इस प्रश्‍न के जवाब में उन्‍होंने कहा इसका फैसला पार्टी के आलाकमान ही करेंगे।

गौरतलब है कि कर्नाटक एक ऐसा राज्‍य है जहां कांग्रेस की सत्‍ता में वापसी की संभावनाएं अधिक देखी जार रही हैं। हालांकि पूर्व की कांग्रेस सरकार में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सिद्धारमैया ने सीएम की कुर्सी संभाली थी लेकिन इस बार के चुनाव में में कर्नाटक कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष डी शिवकुमार भी सीएम पद के मजबूत दावेदार हैं। डीके शिवकुमार भी सीएम बनने की आस में इस चुनाव में अपना खूब पसीना बहा रहे हैं।

कर्नाटक के 2023 के इस विधानसभा चुनाव में प्रमुख विपक्षी पार्टी भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की रणनीति बना रही है और बोम्‍मई सरकर को कटघर में खड़ा कर रही है। वही भाजपा विकास के मुद्दें को लेकर अपनी जीत को लेकर आश्‍वस्‍त है।

चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही चित्तपुर से कांग्रेस विधायक और कर्नाटक के भाजपा पार्टी अध्यक्ष प्रियांक खड़गे ने दावा किया कि उनकी पार्टी चुनाव जीत रही हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के 40 फीसदी लोग सरकार से तंग आ चुके हैं, भाजपा जाति की राजनीति कर रही है, और बेरोजगारी चरम पर है। कांग्रेस 150 सीटें के साथ पार्टी सत्ता में आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+