कर्नाटक के सीएम मोदी के साथ नहीं जाएंगे चीन
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ चीन यात्रा जाने वाली टोली का हिस्सा नहीं होंगे। वे चीन क्यों नहीं जा रहे हैं, इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है। उनका पहले चीन जाने का कार्यक्रम था। अभी मालूम नहीं चला है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने किसलिए मोदी के साथ जाने से इंकार किया।
गुजरात की मुख्यमंत्री
मोदी आगामी 14 मई से 16 मई तक चीन यात्रा पर जा रहे हैं। मोदी के साथ गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल भी जा रही है। पहले मोदी के साथ सिद्धारमैया और पटेल दोनों को चीन जाना था। मोदी की टोली में कई कोरपोरेट जगत की भी कई हस्तियां हैं। अभी तक इनके सामने नहीं आए हैं।
मोदी चीन में वहां की कई बड़ी कंपनियों के प्रमुखों से मिलेंगे। जानकारों का कहना है कि मोदी सरकार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के स्थान पर किसी अन्य मुख्यमंत्री को अपने साथ लेकर जा सकते हैं। बहरहाल, सरकार को कनार्टक के मुख्यमंत्री के स्थान पर किसको लेकर जाना है, उसके नाम का फैसला तुरंत लेना होगा। कारण ये है कि अब वक्त बहुत कम बचा है।













Click it and Unblock the Notifications