कर्नाटक CM के परिवार के खिलाफ भ्रष्ट्राचार को लेकर चलाया था स्टिंग ऑपरेशन!, चैनल को करवा दिया गया बंद

कर्नाटक CM के परिवार खिलाफ भ्रष्ट्राचार को लेकर चलाया था स्टिंग ऑपरेशन, चैनल को करवा दिया गया बंद

बेंगलुरू: बेंगलुरू पुलिस ने एक क्षेत्रीय कन्नड़ समाचार चैनल (Kannada news channel) के प्रबंध निदेशक के आवास पर छापेमारी की। छापेमारी के बाद क्षेत्रीय कन्नड़ समाचार चैनल को ऑफ एयर कर दिया गया। चैनल पर छापेमारी और चैनल का बोर्डकास्टिंग इसलिए रोका गया क्योंकि चैनल ने कुछ दिनों पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के परिवार के खिलाफ भ्रष्ट्राचार को लेकर एक स्टिंग ऑपरेशन चलाया था। पुलिस ने सोमवार (28 सितंबर) को कोर्ट वारंट लेकर चैनल के ऑफिस पर छापेमारी की। इसके साथ ही पुलिस ने चैनल मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर राकेश शेट्टी के घर की भी तलाशी ली। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी की सरकार को घेरा है।

Karnataka channel

चैनल के मुख्य संपादक ने fb लाइव पर दी जानकारी

इंडिया टुडे के मुताबिक चैनल के मुख्य संपादक ने फेसबुक पर लाइव किया और कहा कि पुलिस ने सोमवार रात (28 सितंबर) को छापेमारी के दौरान चैनल के कार्यालय से कंप्यूटर और उपकरण जब्त कर लिया है और चैनल का प्रसारण रोक दिया गया है।

चैनल ने बीते महीने सीएम के परिवार के जुड़े एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक पर भ्रष्ट्राचारी का आरोप लगाया था और पूरे महीने इस मामले पर कार्यक्रमों की एक पूरी सीरीज चलायी थी, जिसमें एक स्टिंग ऑडियो भी ऑन एयर किया गया था। इसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक ने चैनल के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया है।

जानें क्या है पूरा विवाद

केपी अग्रहा पुलिस स्टेशन में चैनल के प्रबंध निदेशक के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद छापेमारी की गई। शिकायत करने वाले रामलिंगम कंस्ट्रक्शन के निदेशक, चंद्रकांत रामलिंगम ने कहा है कि उन्होंने समाचार चैनल के एमडी से उनके कार्यालय में एक बार मुलाकात की थी, जहां संपादक ने दिल्ली और अन्य हलकों में अपने राजनीतिक कनेक्शन का दावा किया था।

चंद्रकांत रामलिंगम शिकायत में कहा है कि मुलाकात के दौरान एमडी ने कहा कि उनके दिल्ली सहित राजनीतिक गलियारों में अच्छे संबंध हैं, और वह निर्माण कंपनी को अपने काम के लिए सरकार से लोन प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं।

चंद्रकांत रामलिंगम शिकायत में लिखा है,''इसके कुछ दिनों बाद रामलिंगम कंस्ट्रक्शन कंपनी को सरकार द्वारा 140 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना था। अगस्त में सरकार ने कंपनी को 7.7 करोड़ रुपये जारी किए। समाचार चैनलों के एमडी ने मुझे फोन किया और कहा कि मेरी वजह से यह राशि जारी की गई थी और आपको मुझे 5% कमीशन देना होगा। मुझे धमकी दी गई थी कि अगर मैंने पैसे नहीं दिए तो वे मुझे बदनाम करेंगे। 28 अगस्त को, मैंने न्यूज चैनल एमडी को 25 लाख रुपये का भुगतान किया। लेकिन 26 सितंबर को, चैनल मेरे नाम से कार्यक्रमों को प्रसारित किया और सीएम के परिवार के साथ मेरी भागीदारी का आरोप लगाया।''

बेंगलुरू पुलिस ने आईपीसी (IPC) की धारा 506, 120B, 465, 384 और 419 के तहत मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+