Tomato News: कर्नाटक के किसान ने टमाटर बेचकर खरीदी SUV, कहा- अब दुल्हन की तलाश है
Karnataka News: 12 एकड़ खेत में लगे टमाटर बेचकर कर्नाटक के चामराजनगर निवासी किसान ने 40 लाख रुपए कमाए। जिसके बाद उसने एक एसयूवी कार खरीदी। किसान के मालामाल होते ही सुर्खियों में छा गया।
टमाटर की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जेब पर डाका डाल दिया है। देश भर में टमाटर के दाम 'भाव' खाने लगे हैं। अचानक दाम में आई इस तेजी ने जनता को चिंता में डाल दिया है। लेकिन, कुछ किसानों के लिए टमाटर की बढ़ते दामों ने मालामाल होने का रास्ता साफ कर दिया। ऐसा ही अनुभव कर्नाटक के चामराजनगर तालुक स्थित लक्ष्मीपुर निवासी राजेंद्र के साथ हुआ।
किसान राजेंद्र ने अपने 12 एकड़ खेत में टमाटर उगाकर इस सीजन में लगभग 40 लाख रुपए कमाए। राजेश का कहना है कि अगर टमाटर की कीमत कुछ महीनों तक ऐसी ही रही तो मुझे 1 करोड़ रुपए का मुनाफा भी हो सकता है। मुझे अपनी भूमि पर विश्वास था और इसने निराश नहीं किया। इससे मुझे टमाटर बेचने के बाद एक एसयूवी खरीदने में मदद मिली। एसयूवी कार में लाऊंगा दुल्हन...

राजेश ने यह भी कहा कि वह अब दुल्हन की तलाश करेगा, क्योंकि वह अच्छा जीवन जीने के लिए अच्छा पैसा कमाता है। शादी की बात चलते ही मुझे रिजेक्ट कर दिया गया था। क्योंकि दुल्हन का परिवार सरकारी और कॉर्पोरेट नौकरियों वाले दूल्हे को ही प्राथमिकता देते थे। मैं कहना चाहता हूं कि अगर सही समय आए तो किसान एक कर्मचारी से भी ज्यादा पैसा कमा सकते हैं। मैं अब अपनी नई एसयूवी में जाकर दुल्हन की तलाश करना चाहता हूं।
कहीं मालामाल हुए किसान तो कहीं टमाटर पर डाका
कर्नाटक राज्य देश के सबसे बड़े टमाटर उत्पादकों में से एक है। कोलार और चामराजनगर जैसे क्षेत्र टमाटर की फसल के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में, कोलार का एक किसान परिवार तब सुर्खियों में आया, जब उन्होंने टमाटर की 2,000 पेटी भारी भरकम कीमत में बेचकर 38 लाख कमाए।
वहीं, बेंगलुरु में टमाटर की कीमतें 100 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बनी हुई हैं। ऊंची कीमतों को मार्च और अप्रैल में अचानक तापमान वृद्धि के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है, जिसके परिणामस्वरूप टमाटर की फसलों पर कीटों का हमला हुआ, जिससे पैदावार में कमी आई और बाजार दरें ऊंची हो गईं। टमाटर की बढ़ती मांग के बाद कर्नाटक में चोरी के मामले भी सामने आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications