कर्नाटक: विभागों का पुनर्आवंटन, सिद्दारमैया के पास वित्त समेत ये विभाग, जानें किसे मिला कौनसा पोर्टफोलियो
Karnataka Cabinet Portfolios Reallocation: कर्नाटक कैबिनेट में विभागों का पुनर्आवंटन किया गया है। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के पास वित्त सहित 7 विभागों की जिम्मेदारी है। प्रियाक खड़गे के पास पंचायती राज विभाग है।

Karnataka Cabinet Portfolios Reallocation: कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद विभागों का आवंटन किया गया था। इसके कुछ दिनों बाद आज यानी बुधवार को कर्नाटक कैबिनेट में कुछ विभागों का पुनर्आवंटन किया गया। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया अब वित्त, कैबिनेट मामलों, कार्मिक विभाग और प्रशासनिक सुधार, खुफिया, सूचना और सभी गैर-आवंटित विभागों को संभालेंगे।
वहीं, एमबी पाटिल के पास बड़े और मध्यम उद्योग और बुनियादी ढांचा विकास का प्रभार होगा। प्रियांक खड़गे के पास ग्रामीण विकास और पंचायत राज, आईटी और बीटी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रचंड जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत दर्ज की थी। काफी उठा पटक के बाद सिद्धारमैया कर्नाटक की कुर्सी पर विराजमान हुए। डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके साथ ही आठ विधायको ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी।
सरकार गठन के बाद सिद्धारमैया कैबिनेट में 24 और विधायकों को शामिल कर मंत्री बनाया गया था। इसमें खास बात ये थी कि कांग्रेस ने मंत्रियों के नाम के साथ उसकी जाति भी बताई थी। सिद्धारमैया की कैबिनेट में शामिल हुए इन 24 मंत्रियों में 6 लिंगायत और चार वोक्कालिगा समुदाय से हैं। वहीं सिद्धारमैया कैबिनेट में महज एक ब्राह्मण है, जो दिनेश गुंडू राव हैं।
राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत में कांग्रेस नेता एचके पाटिल, कृष्णा बायरेगौड़ा ने कर्नाटक के मंत्री पद की शपथ ली। इनके बाद कांग्रेस नेता एन चालुवरायस्वामी, के वेंकटेशटेके, डॉ एचसी महादेवप्पा ईश्वर कंड्रे ने भी मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
यह भी पढ़ें- डिप्टी सीएम होकर भी डीके शिवकुमार का ही जलवा, CM सिद्दारमैया पर 1 नंबर से कैसे मारी बाजी, समझिए
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications