कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री के खिलाफ भड़काऊ भाषण के चलते FIR दर्ज
कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री द्वारा टीवी इंटरव्यू में भड़काऊ भाषण के चलते चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। दरअसल कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री मुनिरत्ना ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान अल्पसंख्यकों को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसे हेट स्पीच मानते हुए चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है।
मुनिरत्ना के खिलाफ राजाराजेश्वरी नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मुनिरत्ना ने ईसाई समुदाय के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने का केस दर्ज किया गया है। गौर करने वाली बात है कि मुनिरत्ना ने मौजूदा बसवराज बोम्मई सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वह बागवानी और योजना, कार्यक्रम निगरानी और सांख्यिकी मंत्री हैं।
बता दें कि कर्नाटक में अगले महीने 10 मई को चुनाव होने हैं। प्रदेश की सभी 224 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान होगा। जबकि 13 मई को मतों की गणना होगी। प्रदेश में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे में नेताओं के बयानों, उनके द्वारा प्रचार पर चुनाव आयोग की पैनी नजर है।












Click it and Unblock the Notifications