Karnataka Cabinet Expansion: इन 24 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, जानिए कौन किस खेमे का?
Karnataka Cabinet Expansion: कर्नाटक में कांग्रेस ने एतिहासिक जीत दर्ज कर राजनीति के इतिहास में नया अध्याय जोड दिया। सिद्दारमैया को मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम का पद मिला।

Karnataka Cabinet Expansion: कर्नाटक में नई सरकार अब बन चुकी है। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और 8 अन्य मंत्रियों के शपथ लेने के एक हफ्ते बाद यानी आज (शनिवार) 24 विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत में कांग्रेस नेता एचके पाटिल, कृष्णा बायरेगौड़ा ने कर्नाटक के मंत्री पद की शपथ ली। इनके बाद कांग्रेस नेता एन चालुवरायस्वामी, के वेंकटेशटेके, डॉ एचसी महादेवप्पा ईश्वर कंड्रे ने भी मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
इनको मिली कैबिनेट में जगह
एचके पाटिल, कृष्णा बायरे गौड़ा, एन. चेलुवारायस्वामी, के. वेंकटेश, एचसी महादेवप्पा, ईश्वर कंड्रे, क्याथासंद्रा एन. राजन्ना, दिनेश गुंडू राव, शरणबसप्पा दर्शनापुर, शिवानंद पाटिल, तिम्मापुर रामप्पा बलप्पा, पाटिल मंकल वैद्य, लक्ष्मी आर हेब्बलकर, रहीम खान, डी सुधाकर, संतोष एस लाड, एनएस बोसेराजू, सुरेश बीएस, मधु बंगारप्पा, डॉ. एमसी सुधाकर, बी नागेंद्र, एसएस मल्लिकार्जुन, तंगदगी शिवराज संगप्पा और शरणप्रकाश रुद्रप्पा।
कौन किस खेमे का?
आपको बता दें कि सिद्दारमैया के करीबियों में कृष्णा बायरेगौड़ा, के वेंकटेश, दिनेश गुंडू राव, एचसी महादेवप्पा, केएन राजन्ना और रहीम खान गिने जाते हैं। वहीं, मधु बंगारप्पा, डी सुधाकर, चेलुवारायस्वामी, मंकल वैद्य, एमसी सुधाकर, एनएस बोसेराजू और लक्ष्मी हेब्बलकर शिवकुमार खेमे से हैं।
10 मई को हुआ था मतदान, 13 को आए नतीजे
आपको बता दें कि 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान हुए थे। 13 मई को नतीजे घोषित हुए। जिसमें कांग्रेस ने एतिहासिक जीत हासिल की। हालांकि, सरकार बनने के बाद सीएम की कुर्सी को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार रस्साकशी देखने को मिली। लेकिन, 4 दिन चले मंथन के बाद कांग्रेस ने कर्नाटक सीएम के नाम का ऐलान कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications