Karnataka Bypoll Results: CM बोम्मई को अपने ही गृह नगर में लगा झटका, हंगल सीट कांग्रेस ने जीती

karnataka Bypoll Results: कर्नाटक के सिंडगी से BJP और हंगल से कांग्रेस चल रही है आगे

बेंगलुरु, 02 नवंबर: उपचुनाव में एकबार फिर से बीजेपी को कई राज्यों से बुरी खबर मिली है। सबसे बड़ा झटका तो हिमाचल प्रदेश में लगा है, जहां लोकसभा और विधासभा दोनों को मिलाकर चार सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। हिमाचल में अभी बीजेपी की सरकार है। वहीं बीजेपी शासित दूसरे राज्य कर्नाटक में भी बस बीजेपी की लाज ही बच पाई है। कर्नाटक में सिंडगी और हंगल विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एक पर कांग्रेस और एक पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। हैरानी वाली बात ये है कि मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई के गृहनगर हावेरी जिले की हंगल सीट पर बीजेपी उम्मीदवार की हार हो गई है। यहां कांग्रेस के श्रीनिवास माने ने 87,490 मतों के साथ 7,373 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। उनके प्रतिद्वंदी बीजेपी के शिवराज सज्जनर को 80,117 मत मिले।

Karnataka by poll result

Recommended Video

    By Elections: तीन Lok Sabha और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों के परिणाम यहां देखें | वनइंडिया हिंदी

    हंगल सीट पर हार बीजेपी के लिए बड़ा झटका

    आपको बता दें कि हंगल में बीजेपी की हार वाकई हैरान कर देने वाली है, क्योंकि ये सीट मुख्यमंत्री के गृहनगर हावेरी जिले में आती है। बासवराज बोम्मई के लिए ये बड़ा झटका है। उन्होंने अभी सीएम बने 100 ही दिन हुए हैं। बीएस येदियुरप्पा की जगह बीजेपी ने उन्हें सीएम बनाया था।

    सिंडगी में जीते बीजेपी उम्मीदवार

    वहीं दूसरी तरफ सिंडगी विधानसभा सीट पर बीजेपी के रमेश भूसानुर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के अशोक मानागुली को 31185 मतों के अंतर से हरा दिया है। भूसानुर को 93,865 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अशोक मानागुली को 62,680 वोट मिले।

    जानें सिंडगी और हंगल विधानसभा सीटों के बारे में?

    हंगल विधानसभा सीट पर 30 अक्टूबर को 83.76 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं सिंडगी विधानसभा सीट पर 69.47 प्रतिशत हुआ था। सिंडगी से जनता दल (सेक्यूलर) के विधायक एमसी मानागुली और हंगल से बीजेपी नेता सीएम उदासी के निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं।

    कांग्रेस ने सिंडगी से एमसी मानागुली के बेटे अशोक मानागुली को उम्मीदवार बनाया था। वहीं सिंडगी से बीजेपी के प्रत्याशी रमेश भूसानुर हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+