Karnataka By Election Results 2019: मैं खुश हूं कि इतना अच्छा जनाधार मिला: CM येदियुरप्पा

बेंगलुरु। कर्नाटक में आज 15 सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है, 6 दिसंबर को 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के रुझानों में बीजेपी बड़ी जीत की तरफ बढ़ती दिख रही है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक बीजेपी 12 सीट, कांग्रेस 2 और 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीत चुके हैं, जबकि जेडीएस का खाता भी नहीं खुला है, उपचुनाव में भारी जीत के बाद सीएम येदियुरप्पा ने कहा, 'मैं खुश हूं कि इतना अच्छा जनाधार मिला, अब बिना किसी दिक्कत के हम राज्य में एक स्थायी और जनहितकारी सरकार दे सकते हैं।'

Recommended Video

    Karnataka by-election: Yediyurappa सरकार को अब पूर्ण बहुमत, 15 में से 12 सीटों पर जीती BJP। वनइंडिया

    '12 प्रत्याशियों में से 11 को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा'

    मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि जीतने वाले 12 प्रत्याशियों में से 11 को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा, मैंने रानीबेन्नूर से जीते बीजेपी प्रत्याशी से वादा नहीं किया था, 11 मंत्री बनाने में कोई समस्या नहीं है, मैं अगले 3-4 दिनों में दिल्ली जाऊंगा और अंतिम रूप दूंगा।

    बीजेपी मना रही है जश्न

    आपको बता दें कि इस जीत पर जहां बीजेपी जश्न मना रही हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने हार मानते हुए कहा है कि हमें इन 15 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं के जनादेश से सहमत होना होगा, लोगों ने दलबदलुओं को स्वीकार कर लिया है, हमने हार स्वीकार कर ली है।

    कर्नाटक ने सिखा दिया गद्दारों को सबक: पीएम नरेंद्र मोदी

    तो वहीं झारखंड में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कर्नाटक उपचुनाव का नतीजा गद्दारों को सबक है। बरही में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज दक्षिण भारत में, जहां लोग कहते हैं कि भाजपा कमजोर है, वहां उपचुनाव के परिणाम आ रहे हैं।

    कर्नाटक की जनता ने दिया कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब

    कर्नाटक में हम उपचुनाव में जीत रहे हैं। जनता के मैनडेट को पिछले दरवाजे से छिनने वालों को कर्नाटक के मतदाताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से पूरी तरह उनके मंसूबे को ध्‍वस्‍त कर दिया है। उपचुनाव के नतीजे से तय होने वाला था कि भाजपा की सरकार बचेगी या जाएगी, जिसका जनता ने जवाब दे दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+