UPSC success Story: बस कंडक्‍टर के बेटे ने पास की UPSC, 4 बार की असफलता भी नहीं तोड़ पाई हौसला

Bus Conductor Son Become IAS: यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2022 के टॉपर्स की सूची में जगह बनाने वाले सिद्धालिंगप्‍पा के पुजार ने 589वीं रैंक हासिल की है। ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर टॉपर रहीं।

UPSC Civil Services Exam 2022

Siddalingappa K Pujaar Success story: भारत में सबसे मुश्किल परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा है। लाखों अभ्‍यर्थी परीक्षा में शामिल होते हैं। कामयाबी सिर्फ हजार से भी कम होते हैं। हर किसी यूपीएससी टॉपर्स की सक्‍सेस स्‍टोरी में अपना अलग ही संघर्ष है।

कर्नाटक के सिद्धालिंगप्‍पा के पुजार की यूपीएससी यात्रा उन लोगों के लिए प्रेरणादायी है, जो घर की कमजोर आर्थिक स्थिति को कोसते हैं और मेहनत करना छोड़ देते हैं। सिद्धालिंगप्‍पा के पुजार बस कंडक्‍टर के बेटे हैं। अब यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2022 पास की है।

Recommended Video

    UPSC Civil Services Exam Result 2022: Toppers ने बताया सफलता का मंत्र | वनइंडिया हिंदी

    सिद्धालिंगप्‍पा के पुजार कर्नाटक के धारवाड़ जिले के अग्निगेरी के रहने वाले हैं। पुजार ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 589वीं रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि यह पुजार का पांचवां प्रयास था।

    मीडिया से बातचीत में सिद्धालिंगप्‍पा के पुजार के पिता सिद्धप्पा कर्नाटक राज्‍य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) में बस कंडक्‍टर हैं। बेटे के यूपीएससी टॉपर बनने पर सिद्धप्पा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

    सिद्धालिंगप्‍पा के पुजार को यूपीएससी में चार बार असफलता मिली। इतनी बार फेल होने के बावजूद हिम्‍मत नहीं हारी और ना ही मेहनत करना छोड़ा। पहले के चार प्रयासों में एक बार भी इंटरव्‍यू तक नहीं पहुंच पाए। पांचवें प्रयास में सफलता मिल गई।

    सिद्धालिंगप्‍पा के दो छोटे भाई है। एक भाई खेती करता है जबकि दूसरा चालक है। पिता ने बताया कि बेटा सिद्धालिंगप्‍पा बचपन से ही मेघावी रहे हैं। साधन-सुविधा की कमी के बावजूद यूपीएससी क्रैक कर डाली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+