येदियुरप्पा को 15 दिन का समय 104 को 111 सीटों में बदलने के लिए दिया: चिदंबरम
बेंगलुरु। कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के तौर पर बीएस येदियुरप्पा ने आज सुबह 9 बजे शपथ ले ली है। उन्हें राज्यपाल वजुभाई वाला ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, येदियुरप्पा ने तीसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली है। आपको बता दें कि कर्नाटक के राज्यपाल ने बुधवार की शाम बी. एस. येदियुरप्पा को नई सरकार गठित करने और गुरुवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया था, येदियुरप्पा को 15 दिनों के अंदर अपना बहुमत साबित करना होगा।
कांग्रेस और जेडीएस दोनों तिलमिला उठे
येदियुरप्पा के सीएम बनने पर जहां बीजेपी में जश्न का माहौल है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और जेडीएस दोनों तिलमिला उठे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने किया तीखा वार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि राज्यपाल ने येदियुरप्पा को बहुमत जुगाड़ने के लिए 15 दिनों का समय दिया है, 15 दिन का समय 104 को 111 में बदलने के लिए दिया गया है।
वजुभाई वाला ने राज भवन की गरिमा धूमिल की
वहीं कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वजुभाई वाला ने राज भवन की गरिमा धूमिल की, संविधान और नियमों की अवहेलना की तथा भाजपा की कठपुतली के तौर पर काम किया।
राज्यपाल पर कांग्रेस ने लगाए संगीन आरोप
उन्होंने कहा, 'राज्यपाल ने संविधान की बजाय भाजपा में अपने मालिकों' (मास्टर्स इन बीजेपी) की सेवा चुनी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कसा तंज
ससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर तीखा तंज कसते हुए ट्वीट किया कि बहुमत न होने के बाद भी बीजेपी की सरकार बनना संविधान का मजाक उड़ाना है। आज सुबह जब बीजेपी अपनी खोखली जीत का जश्न मना रही होगी तो भारत लोकतंत्र की हार का शोक मनाएगा।












Click it and Unblock the Notifications