शादी के कार्ड पर छपवाई पीएम मोदी की तस्वीर, गिफ्ट के बदले BJP को वोट देने की अपील
बेंगलुरु। अक्सर जोड़े अपने शादी के कार्ड को अलग और खास बनाने की कोशिश करते हैं। कई तरह के संदेश कार्ड पर अंकित किये जाते हैं और तरह-तरह की डिजायन में शादी के कार्ड बनवाए जाते हैं। लेकिन कर्नाटक के तटीय शहर में रहने वाले एक जोड़े ने जो तरीका अपनाया है उसके कारण वे चर्चा में आ गए हैं। इस जोड़े ने अपनी शादी के कार्ड को खास बनाने के लिए पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल किया है।

गिनाईं हैं मोदी सरकार की उपलब्धियां
बेंगलुरु के इस जोड़े के शादी के कार्ड पर पीएम मोदी की तस्वीर के साथ-साथ मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई गई हैं। इस जोड़े ने अपनी शादी के कार्ड को खास बनाने के लिए ना सिर्फ बीजेपी और पीएम मोदी के नाम का सहारा लिया है बल्कि प्रधानमंत्री के काम की जमकर तारीफ भी की है।

'आप पीएम मोदी के लिए वोट करें, यही हमारा गिफ्ट है।'
शादी के कार्ड पर लिखा गया है, 'आप पीएम मोदी के लिए वोट करें, यही हमारा गिफ्ट है।' इस जोड़े की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और बहुत से लोग इसे शेयर कर रहे हैं। दूल्हे प्रवीण सोमेश्वर ने कार्ड को खास डिजायन में बनवाया है।

31 दिसंबर को होनी है शादी
कुवैत में काम कर रहे दूल्हे प्रवीण सोमेश्वर का कहना है कि पीएम मोदी के काम और उनके जज्बे की तारीफ के लिए उनकी तरफ से ये छोटी सी कोशिश है। शादी के इस कार्ड के कारण कर्नाटक का ये जोड़ा काफी चर्चा में आ गया है। बेंगलुरु के इस जोड़े की शादी 31 दिसंबर को होनी है।












Click it and Unblock the Notifications