चौथी बार कर्नाटक के मु्ख्यमंत्री बने बीएस येदियुरप्पा, राजभवन में ली शपथ
बेंगलुरु। कर्नाटक में आज एक बार फिर से भाजपा सरकार की वापसी हुई है, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने आज चौथी बार सीएम पद की शपथ ग्रहण की है। बीएस येदियुरप्पा को राज्यपाल वजुभाई वाला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, इससे पूर्व उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बीएस येदियुरप्पा ने ली कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ
येदियुरप्पा ने कहा कि अमित शाह ने सुबह 8 बजे राजभवन जाने को कहा था, गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह ही उन्होंने राज्यपाल से मिल सरकार बनाने का दावा पेश किया था। येदियुरप्पा कर्नाटक विधानसभा में 29 जुलाई को बहुमत साबित करेंगे।
भाजपा में जश्न का माहौल
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने से पूर्व बीएस येदियुरप्पा ने बेंगलुरु के कडू मल्लेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। बेंगलुरु स्थित भाजपा कार्यालय को भव्य रूप से सजाया गया है, आपको बता दें कि कर्नाटक के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी द्वारा जुलाई में दिए गए सभी आदेशों पर रोक लग गई है।

अमित शाह के निर्देश का हुआ है पालन
मुख्य सचिव टीएम विजय भास्कर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। बीजेपी सांसद शोभा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि बीजेपी प्रमुख अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर बीएस येदियुरप्पा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे रोशन बेग
शपथ ग्रहण समारोह में अभी सिर्फ येद्दियुरप्पा ने शपथ ली है, बाकी के मंत्री बाद में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे, उनके शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के बागी विधायक रोशन बेग भी पहुंचे थे हालांकि अब तक रोशन बेग की सदस्यता के मामले में फैसला नहीं हो पाया है।












Click it and Unblock the Notifications